आज का राशिफल | 11 सितंबर, 2021
मेष राशि आज का दिन आपके लिये काफी सुखद रहने वाला है। अधूरे कामों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। पैतृक व्यवसाय से जुड़े लोगों का प्रदर्शन बहुत ही अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में खुशहाली बढ़ेगी। परिवार में आपके निर्णयों को प्राथमिकता दी जायेगी। वृष राशि आज घर में रिश्तेदारों और मित्रों की आवाजाही लगी …
मेष राशि
आज का दिन आपके लिये काफी सुखद रहने वाला है। अधूरे कामों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। पैतृक व्यवसाय से जुड़े लोगों का प्रदर्शन बहुत ही अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में खुशहाली बढ़ेगी। परिवार में आपके निर्णयों को प्राथमिकता दी जायेगी।
वृष राशि
आज घर में रिश्तेदारों और मित्रों की आवाजाही लगी रहेगी। दूसरों की सफलता से आपका मन हर्षित होगा। छोटे बच्चे मीठा खाने की जिद कर सकते हैं। मन में सन्तोष की भावना रहेगी। जिसके कारण आप आज काफी अच्छा महसूस करेंगे।
मिथुन राशि
आज व्यवसाय में अपेक्षा के अनुसार धन लाभ होगा। लेकिन कार्यस्थल पर सहयोगियों के व्यवहार से थोड़े असन्तुष्ट हो सकते हैं। यदि आप नयी जॉब की प्रतीक्षा में हैं तो आज उसके लिये अनुकूल अवसर प्राप्त होने की सम्भावना बन रही है।
कर्क राशि
आज सरकारी कार्य देर से पूर्ण होंगे। किसी पर भी जरूरत से ज्यादा भरोसा आपके लिये नुकसानदेह ही होगा। परिवार के लोगों को समय अवश्य दें। होटल व्यवसायियों की आय के कारोबार में तेजी हो सकती है।
सिंह राशि
आज आपकी दिनचर्या काफी सुव्यवस्थित रहेगी। कठिन समझे जाने वाले कार्य आसानी से पूर्ण कर लेंगे। सहकर्मियों के सहयोग और भाव से आपका मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम सम्बन्धों में एक दूसरे की भावनाओं का ख्याल रखें।
कन्या राशि
आज आपकी कार्यप्रणाली में काफी निखार आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी काफी प्रशंसा होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं का खूब आनन्द उठायेंगे। इस कारण आपके खर्चों में भी बढ़ोत्तरी होगी। आलस्य की वजह से कार्यों को टाल सकते हैं।
तुला राशि
आज प्रेम विवाह के लिये अपने प्रेमी को प्रपोज कर सकते हैं। आपका सम्मान समाज में बढ़ेगा। ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान आपको अच्छी छूट मिल सकती है। घर में मांगलिक आयोजन हो सकते हैं। नये काम की शुरुआत करना बेहद लाभकारी होगा।
वृश्चिक राशि
आज मनोनुकूल काम न होने से आप क्रोधित भी हो सकते हैं। आज शान्त रहने का प्रयास करें। और ये समझने का प्रयास करें की आप कहां गलती कर रहे हैं। बारिश में भींगने से बचें वरना मौसमी जुकाम की चपेट में आ सकते हैं। घरेलू खर्चों में वृद्धि होगी।
धनु राशि
आज आपके आत्मविश्वास और योग्यता को काफी सराहा जायेगा। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण होने के योग बन रहे हैं। देवस्थल पर परिवार के साथ दर्शन के लिये भी जा सकते हैं। कारोबारियों को महत्वपूर्ण मीटिंग्स में शामिल होना पड़ सकता है।
मकर राशि
आज मित्रों और परिजनों के लिये समय अवश्य निकालें। काम समय से पूरा हो जाने के कारण आराम की अनुभूति करेंगे। आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिये।
कुंभ राशि
आज किसी विशेष और उच्च पदासीन व्यक्ति से सम्पर्क होगा। आज आप नैतिक मूल्यों को काफी ज्यादा महत्व देंगे। बच्चों के माध्यम से शुभ समाचार मिल सकते हैं। विद्यार्थियों का पढ़ाई में प्रदर्शन बेहतरीन रहने वाला है।
मीन राशि
आज स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। यदि समस्या हो तो चिकित्सक से परामर्श अवश्य कर लें। गुस्से और अहंकार के कारण रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। इसीलिये आज गुस्सा बिल्कुल न करें। कारोबार में कुछ भी नयापन प्रतीत नहीं हो रहा है।
