बिग बी ने शेयर की अनदेखी तस्वीर, बॉलीवुड के पुराने दोस्तों के साथ दिखें एक्टर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बिग बी फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। इसी बीच अमिताभ बच्चन ने एक पुरानी ब्लैक एंड वाइट अनदेखी तस्वीर शेयर की है जिसमें एक साथ कई चमकते सितारे नजर आ रहे हैं। शनिवार को यह तस्वीर सोशल मीडिया पर बिग बी ने शेयर की है। इसमें उनके साथ शत्रुघ्न …

मुंबई। बिग बी फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। इसी बीच अमिताभ बच्चन ने एक पुरानी ब्लैक एंड वाइट अनदेखी तस्वीर शेयर की है जिसमें एक साथ कई चमकते सितारे नजर आ रहे हैं।

शनिवार को यह तस्वीर सोशल मीडिया पर बिग बी ने शेयर की है। इसमें उनके साथ शत्रुघ्न सिन्हा, धर्मेंद्र, प्रेम चोपड़ा और जितेंद्र नजर आ रहे हैं। अमिताभ ने ये पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- जीतेंद्र, धर्मेंद्र, प्रेम चोपड़ा और मोई….आजकल ऐसे जमघट बहुत कम देखने को मिलते है।

बता दें, अमिताभ द्वारा शेयर ये तस्वीर बहुत कम देखने को मिलती है। ये सभी एक्टर्स अपने जमाने में कामयाब थे। आपस में कम्पटीशन भी था लेकिन इनकी दोस्ती पर कोई खास असर नहीं पड़ा था। सभी ने आपस में कई फ़िल्में की। इन एक्टर्स की जोड़ी को खूब पसंद भी किया गया।

संबंधित समाचार