बरेली: 25 हजार का इनामी बदमाश जीआरपी ने किया गिरफ्तार, यात्रियों को नशा देकर करता था लूटपाट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली जंक्शन जीआरपी ने शनिवार को ट्रेन में नशा देकर यात्रियों के साथ लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक बदमाश पर पहले से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। जीआरपी ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उनके आगे की पूछताछ की जा रही …

बरेली, अमृत विचार। बरेली जंक्शन जीआरपी ने शनिवार को ट्रेन में नशा देकर यात्रियों के साथ लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक बदमाश पर पहले से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। जीआरपी ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उनके आगे की पूछताछ की जा रही है।

प्लेटफार्म नंबर चार से किया गिरफ्तार
दरअसल, मूल रूप से लखनऊ के रहने वाले राजा मिश्रा उर्फ राजा और संतोष सिंह जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर चार के अंतिम छोर पर किसी ट्रेन में चढ़ने की योजना बना रहे थे। जीआरपी को शक हुआ तो दोनों को पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से करीब 250 ग्राम नशीला पदार्थ भी बरामद हुआ है।

रिकॉर्ड चैक करने पर पता चला कि आरोपी राज मिश्रा पर लखनऊ में गैंगस्टर में दर्ज एक मुकदमें में 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है। हालांकि अभी भी दोनों से कड़ी पूछताछ की जा रही है।

यात्रियों को देते थे नशा, बाद में लूटकर हो जाते फरार
जीआरपी के मुताबिक दोनों आरोपी चुपके से ट्रेनों में चढ़ जाते थे। इसके बाद यात्रियों से किसी तरह दोस्ती कर उन्हें नशीला पदार्थ खिला देते थे। यात्रियों के नशें में होते ही उनका सभी माल लेकर फरार हो जाते थे।

यह भी पढ़े-

बरेली: प्रेम प्रसंग में भाई ने भाई का किया कत्ल, पहले सिर पर दारू की बोतलें फोड़ी, बेल्टो से पीटा और बाद में दबा दिया गला

संबंधित समाचार