Cyber crime: साइबर ठगों के जाल में फंसे तीन लोग, खातों से गायब लाखों रुपए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नोएडा। दो महिलाओं सहित तीन लोगों के साथ साइबर ठगी कर उनके खाते से पैसे निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर 40 में रहने वाली एकता रावत ने थाना सेक्टर 39 में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया  कि अज्ञात साइबर ठगों ने केवाईसी अद्यतन करने के नाम पर उनसे …

नोएडा। दो महिलाओं सहित तीन लोगों के साथ साइबर ठगी कर उनके खाते से पैसे निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर 40 में रहने वाली एकता रावत ने थाना सेक्टर 39 में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया  कि अज्ञात साइबर ठगों ने केवाईसी अद्यतन करने के नाम पर उनसे संपर्क किया तथा अपनी बातों में फंसाकर उनसे, बैंक की जानकारी ले ली। उन्होंने बताया कि साइबर ठगों ने उनके खाते से 82 हजार रुपए निकाल लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रवक्ता ने बताया कि एक अन्य घटना में सेक्टर 37 में रहने वाली लीना रावत ने थाना सेक्टर 39 में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात साइबर ठगों ने उनसे संपर्क किया और उनके बैंक खाते की कुछ जानकारियां हासिल कर लीं। इसके बाद उनके खाते से  50 हजार रुपए निकाल लिए।

उन्होंने बताया कि थाना फेस- 3 में शुभ आशीष दास ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।उन्होंने जानकारी दी कि उनके खाते से अज्ञात साइबर ठगों ने 71,997 रुपए लिए है। उन्हें इस बात की जानकारी तब हुई जब उनके मोबाइल फोन में पैसे निकालने का मैसेज आया। पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार