कांग्रेस का बीजेपी पर तंज, कहा- मुख्यमंत्री बदलने से नहीं छुपेगी भाजपा सरकार की विफलता
अहमदाबाद। गुजरात में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित चावड़ा ने आज कहा कि मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के इस्तीफ़े से सत्तारूढ़ भाजपा की सरकार की घोर असफलता को छुपाया नहीं जा सकता। अमित चावड़ा ने यहां पत्रकारों से कहा कि मुख्यमंत्री बदलने से सरकार की विफलता नहीं छुपती है। उन्होंने आरोप लगाया कि …
अहमदाबाद। गुजरात में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित चावड़ा ने आज कहा कि मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के इस्तीफ़े से सत्तारूढ़ भाजपा की सरकार की घोर असफलता को छुपाया नहीं जा सकता। अमित चावड़ा ने यहां पत्रकारों से कहा कि मुख्यमंत्री बदलने से सरकार की विफलता नहीं छुपती है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कोरोना के चलते राज्य में तीन लाख से ज़्यादा लोग मरे हैं। किसानों को भाजपा सरकार में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा है और वे आत्महत्या के लिए मजबूर हो रहे हैं। उन्हेंने कहा कि राज्य में युवाओं में व्यापक बेरोज़गारी है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने जब हाल में राज्य में अपने यात्रा कार्यक्रम शुरू किए तभी उन्हें पता लग गया था कि गाजे बाजे के साथ विजय रूपाणी की विदाई तय है।
