अमेठी: नन्द धाम पर योगेश्वर श्री कृष्ण की मनाई गई बरही, बाल भोज का हुआ आयोजन
अमेठी। जिले में शुक्रवार को श्रीकृष्ण कर्मस्थली में शुमार बाबा नन्द धाम पर श्रीकृष्ण की बरही का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ नन्हे-मुन्ने बालकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर किए। बता दें कि भगवान योगेश्वर श्री कृष्ण के जन्म दिवस के 12वें दिन मनाए जाने वाला बरही …
अमेठी। जिले में शुक्रवार को श्रीकृष्ण कर्मस्थली में शुमार बाबा नन्द धाम पर श्रीकृष्ण की बरही का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ नन्हे-मुन्ने बालकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर किए।
बता दें कि भगवान योगेश्वर श्री कृष्ण के जन्म दिवस के 12वें दिन मनाए जाने वाला बरही महोत्सव समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा एवं एकता के सूत्र में पिरोने का संदेश देता है। इस अवसर पर बिरहा गायक छबिलाल पाल व महानन्द यादव ने बिरहा और सोहर, कजरी गीतों से कलाकारों ने श्रोताओं का मन मुग्ध कर दिया।

भक्तों को गीत के माध्यम से बिरहा के माध्यम से एक सूत्र में पिरोने व भगवान श्री कृष्ण के आदर्शों पर चलकर सामाजिक समरसता स्थापित करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में बाल भोज का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कंसराज यादव, चन्द्रशेखर यादव, मनोदत्त उर्फ गोली यादव, रामकेवल यादव, प्रधान हनुमान प्रसाद, शिवदर्शन यादव आदि सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
