रामपुर: छात्रा के साथ छेड़खानी करने वाला शिक्षक गिरफ्तार, भेजा जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। छात्रा के साथ छेड़खानी करने वाले कोचिंग संचालक दयावती मोदी एकेडमी के शिक्षक आलोक कुमार सक्सेना को सिविल लाइंस पुलिस ने आगापुर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। शनिवार शाम को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी छात्रा नामचीन स्कूल …

रामपुर, अमृत विचार। छात्रा के साथ छेड़खानी करने वाले कोचिंग संचालक दयावती मोदी एकेडमी के शिक्षक आलोक कुमार सक्सेना को सिविल लाइंस पुलिस ने आगापुर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। शनिवार शाम को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी छात्रा नामचीन स्कूल में कक्षा 11 की पढ़ाई कर रही है। वह सिविल लाइंस क्षेत्र में एक कोचिंग में पढ़ने जाती है।

आरोप है शिक्षक दिवस से एक दिन पहले यानि 4 सितंबर को लासा मार्ट के निकट कुमार कोचिंग सेंटर में शिक्षक दिवस मनाया गया था। इसी दौरान कोचिंग संचालक आलोक कुमार सक्सेना ने कक्षा 11 की इस छात्रा के मुंह पर केक लगाकर उसके साथ छेड़खानी की थी। छात्रा चीखती चिल्लाती रही, लेकिन उसकी किसी ने एक नहीं सुनी। इस घटना से शिक्षक दिवस के दिन गुरु शिष्य के रिश्ते को शिक्षक ने तार-तार कर दिया। 10 सितंबर की रात आठ बजे किसी ने इस घटना का वीडियो वायरल कर दिया। जोकि पुलिस अधीक्षक तक पहुंच गया।

आनन-फानन में एसपी के आदेश पर आरोपी शिक्षक आलोक कुमार सक्सेना और उस पीड़ित छात्रा का पता लगाया गया। इसके बाद पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने कोचिंग संचालक आलोक कुमार सक्सेना को आगापुर चौराहे से पकड़ लिया। उसके बाद थाने लाकर पूछताछ की। शनिवार शाम को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

अवैध रुप से चल रहा था कोचिंग
पॉश कालोनी में अवैध रुप से कुमार कोचिंग काफी साल से संचालन हो रहा था। जिसमें शहर के काफी नामचीन स्कूलों के छात्र-और छात्राएं ट्यूशन पढ़ने के लिए आते हैं। कई अंग्रेजी स्कूलों के शिक्षक भी यहां कोचिंग देने आते हैं। सबसे हैरानी की बात यह है कि कोचिंग पॉश कालोनी में संचालन हो रहा था। जिसमें सैकड़ों की संख्या में बच्चे आते हैं। लेकिन उसके बाद भी कोचिंग का रजिस्ट्रेशन तक नहीं था।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने कभी इस बारे में कभी जानकारी तक हासिल नहीं की। सूत्रों की माने तो कोचिंग संचालक आलोक कुमार सक्सेना के कुछ मिलने वाले डीआईओएस आफिस में तैनात हैं। जिससे यह लगा रहा है कि उन्ही के इशारे पर बिना रजिस्ट्रेशन कोचिंग चल रहा था। ऐसे में डीआईओएस दफ्तर के ऐसे कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।

छात्रा के साथ छेड़खानी करने वाले शिक्षक आलोक सक्सेना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके गिरफ़्तार कर लिया गया है। अब पुलिस आगे कार्रवाई जारी रखेगी। -डा.संसार सिंह एएसपी

संबंधित समाचार