बदायूं: दातागंज एसडीएम का राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में हुआ चयन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। बदायूं की तहसील दातागंज के एसडीएम पारस नाथ मौर्य ने 58 वर्ष की उम्र के पड़ाव में जिला और मण्डल बैडमिंटन प्रतियोगिता में पास करने के बाद अब नए कीर्तिमान स्थापित करने को तैयारी कर ली है। 13-14 सितम्बर को राज्य सिविल सर्विसेज बैडमिंटन प्रतियोगिता में उनका चयन हुआ है। डीएम दीपा …

बदायूं, अमृत विचार। बदायूं की तहसील दातागंज के एसडीएम पारस नाथ मौर्य ने 58 वर्ष की उम्र के पड़ाव में जिला और मण्डल बैडमिंटन प्रतियोगिता में पास करने के बाद अब नए कीर्तिमान स्थापित करने को तैयारी कर ली है। 13-14 सितम्बर को राज्य सिविल सर्विसेज बैडमिंटन प्रतियोगिता में उनका चयन हुआ है।

डीएम दीपा रंजन ने पीसीएस अधिकारी पारस नाथ मौर्य के राज्य बैडमिंटन सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए तत्काल अनुमति प्रदान कर दी है। इसके लिए उन्होंने डीएम के प्रति आभार भी जताया। तहसील कार्यालय पर शुभचिंतको व अधिकारी-कर्मचारियों ने चयन पर उन्हें बधाई दी है।

शासकीय कार्यों की व्यस्तता के बावजूद खेल के प्रति लगाव होने के कारण वह सुबह ढाई घंटे का समय खेल के लिए निकालते हैं।
उन्होंने बताया कि बैडमिंटन की जिला, मण्डल और प्रदेश स्तरीय चयन के लिए फिजीकल और मानसिक फिटनेश के लिए योगा व अन्य एम्सरसाइज जरूरी समझी हैं। खेल में इसके बिना चयन नहीं होता है।

इसके लिए 2 मिनट में 400 मीटर दौड़, 17 सेकेण्ड में 100 मीटर दौड़, 30 सेकेण्ड में 15 पुसअप, स्थिर जम्प 1.75 मीटर, बैठकर 2.5 किलो की बाल 15 फिट फेंकने का भी अभ्यास है।

संबंधित समाचार