बरेली: प्रौढ़ शिक्षा केंद्र महिलाओं में जगाएगा आत्मविश्वास
बरेली, अमृत विचार। वर्चस्व वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में शनिवार को अलखनाथ मंदिर पर प्रौढ़ शिक्षा केंद्र की शुरुआत की गयी। शिक्षाविद् इंद्र देव त्रिवेदी ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर केंद्र का उद्घाटन किया। सोसाइटी की संरक्षिका और संचालिका प्रमिला सक्सेना ने प्रौढ़ शिक्षा केंद्र खोलने की रूपरेखा बताई। कहा कि यह …
बरेली, अमृत विचार। वर्चस्व वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में शनिवार को अलखनाथ मंदिर पर प्रौढ़ शिक्षा केंद्र की शुरुआत की गयी। शिक्षाविद् इंद्र देव त्रिवेदी ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर केंद्र का उद्घाटन किया। सोसाइटी की संरक्षिका और संचालिका प्रमिला सक्सेना ने प्रौढ़ शिक्षा केंद्र खोलने की रूपरेखा बताई।
कहा कि यह केंद्र शीघ्र ही एक परिसर के कक्ष में चलाया जायेगा। कई महिलाओं और बड़ी आयु की लड़कियों को चित्र और कलेंडर दिखाकर प्रश्न भी पूछे गए। निरक्षर महिलाओं ने स्वयं भी पढ़ने-लिखने का महत्व बताया। मुख्य अतिथि इंद्र देव त्रिवेदी ने कहा कि बिना पढ़ा-लिखा व्यक्ति ऐसा है, मानों आंखें होते हुए भी कोई देख न पाये। प्रौढ़ शिक्षा केंद्र महिलाओं में आत्म विश्वास पैदा करेगा, ताकि ये महिलायें भी देश की योग्य नागरिक बन सकें।
इस मौके पर समाजसेवी राजेश भटनागर, भाजपा के आईटी मंडल के मीडिया प्रभारी अभय मिश्रा, सपना द्विवेदी, अपराजिता, नेहा ग्रोवर, केंद्र शिक्षिका अंजू कश्यप और पूजा कश्यप उपस्थित रहीं। नूर बी, प्रीति मिश्रा, रेनू, शोभा, परी, स्वाति, ओमवती, तारावती, प्राची बाबी, माल्या नव्या, रचना आदि ने योगदान दिया।
