अमेठी में पुलिस ने किया एक चोर को गिरफ्तार, चोरी किए गए पैसे बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। जिले की फुर्सत गंज थाना पुलिस की ओर एक बड़ी कार्रवाई की गई है। मामले में पुलिस ने एक चोर को चोरी किए गए रुपए के साथ गिरफ्तार किया है। इसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। बता दें कि जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों को पकड़ने के लिए धर पकड़ …

अमेठी। जिले की फुर्सत गंज थाना पुलिस की ओर एक बड़ी कार्रवाई की गई है। मामले में पुलिस ने एक चोर को चोरी किए गए रुपए के साथ गिरफ्तार किया है। इसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

बता दें कि जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों को पकड़ने के लिए धर पकड़ अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर शनिवार को अभियुक्त राम नरेश उर्फ नरेश उर्फ पप्पू को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपी के कब्जे से चोरी के 1200 रुपए नगद बरामद किए गए।

पढ़ें: लखनऊ: शहीद मेजर बिश्नोई को मुख्यमंत्री योगी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि 18 जून की रात बाबा का पुरवा गांव में एक घर में अपने साथी नन्हू के साथ मिलकर चोरी किया था। फिलहाल थाना फुरसतगंज पुलिस ने पकडे गए चोर को जेल भेज दिया है।

संबंधित समाचार