मुरादाबाद: कांठ रोड पर ट्रकों की टक्कर में चालक घायल
मुरादाबाद, अमृत विचार। कांठ रोड पर देर रात एडीएम सिटी आवास के सामने देर रात दो ट्रकों की टक्कर हो गई। इस हादसे में पीछे चल रहा ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसके चालक व परिचालक केबिन में ही फंस गए। पुलिस ने क्रेन की मदद से केबिन में फंसे चालक-परिचालक को निकाल कर …
मुरादाबाद, अमृत विचार। कांठ रोड पर देर रात एडीएम सिटी आवास के सामने देर रात दो ट्रकों की टक्कर हो गई। इस हादसे में पीछे चल रहा ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसके चालक व परिचालक केबिन में ही फंस गए। पुलिस ने क्रेन की मदद से केबिन में फंसे चालक-परिचालक को निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे के चलते काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही।
लखीमपुर खीरी जनपद के गांव हरियाबाद निवासी वीर सिंह ट्रक चालक हैं। वह परिचालक हरदोई जनपद के पिहानी थानाक्षेत्र के गांव हाजीपुर निवासी परिचालक बागेश के साथ 22 टायरा ट्रक में चावल लेकर मुजफ्फरनगर के बंगाल जा रहे थे। देर रात करीब दो बजे उनका ट्रक कांठ रोड से गुजर रहा था।
उनके आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे वीर सिंह हड़बड़ा गया और उसका ट्रक आगे चल रहे ट्रक में जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चावल लदे ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगाकर चालक वीर सिंह और परिचालक बागेश को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद क्षतिग्रस्त ट्रक को किनारे कराकर यातायात सुचारु किया गया।
