जापान ने दक्षिणी द्वीप के पास संदिग्ध चीनी पनडुब्बी देखी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टोक्यो। जापान ने एक दक्षिणी जापानी द्वीप के पास एक पनडुब्बी का पता लगाया है जिसके चीनी होने का संदेह है। रक्षा मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। चीन द्वारा अपनी सैन्य गतिविधियां बढ़ाए जाने के साथ ही जापान ने पूर्वी चीन सागर में सतर्कता का स्तर बढ़ा दिया है। पनडुब्बी पानी के भीतर …

टोक्यो। जापान ने एक दक्षिणी जापानी द्वीप के पास एक पनडुब्बी का पता लगाया है जिसके चीनी होने का संदेह है। रक्षा मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। चीन द्वारा अपनी सैन्य गतिविधियां बढ़ाए जाने के साथ ही जापान ने पूर्वी चीन सागर में सतर्कता का स्तर बढ़ा दिया है।

पनडुब्बी पानी के भीतर ही है लेकिन मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पनडुब्बी चीन की मालूम होती है क्योंकि पनडुब्बी के पास चीनी लुयांग 3 मिसाइल विध्वंसक पोत है। मंत्रालय ने बताया कि पनडुब्बी जापान द्वारा नियंत्रित विवादित पूर्वी चीन सागर द्वीपों से लगभग 700 किलोमीटर (420 मील) उत्तर पूर्व में अमामीओशिमा द्वीप के पूर्वी तट से उत्तर-पश्चिम की तरफ बढ़ रही है। इस सागर पर चीन भी दावा करता है।

पनडुब्बी रविवार सुबह पूर्वी चीन सागर में पश्चिम की तरफ बढ़ रही थी। न तो पनडुब्बी ने और न ही पोत ने जापानी जल क्षेत्र में प्रवेश किया। अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत, दूसरे देश के तट से गुजरने वाली पनडुब्बियों को राष्ट्रीय ध्वज दिखाने की आवश्यकता होती है। जापान के समुद्री आत्मरक्षा बल ने प्रारंभिक चेतावनी देने और सूचना एकत्र करने के लिए क्षेत्र में तीन टोही विमान और दो विध्वंसक भेजे। जून 2020 में भी चीनी मानी जाने वाली एक पनडुब्बी को इस क्षेत्र में देखा गया था।

संबंधित समाचार