कुशीनगर: अंतराज्यीय चार गांजा तस्कर गिरफ्तार, 35 किलो गांजा बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुशीनगर। कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के एनएच 730 से लक्ष्मीगंज जाने वाली सड़क पर बने गेट के पास से चार गांजा तस्करों को पैतीस किलो गांजा के साथ पकड़ने में स्वाट टीम एवं रामकोला पुलिस की संयुक्त टीम कामयाब रही। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह स्वाट टीम व रामकोला पुलिस की …

कुशीनगर। कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के एनएच 730 से लक्ष्मीगंज जाने वाली सड़क पर बने गेट के पास से चार गांजा तस्करों को पैतीस किलो गांजा के साथ पकड़ने में स्वाट टीम एवं रामकोला पुलिस की संयुक्त टीम कामयाब रही। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह स्वाट टीम व रामकोला पुलिस की संयुक्त टीम शम्भू पुत्र नगीना सपहा ताड़, थाना भितहा जिला पश्चिमी चंपारण धर्मेंद्र निषाद पुत्र रमायन सा. रूपही ताड़, थाना-भितहा जिला -पश्चिम चम्पारण बिहार,संजू पटेल पुत्र शेष नाथ सा. रुपही ताड़,थाना- भितहा ,जिला पश्चिमि चम्पारण बिहार एवं अक्षय कुमार पुत्र रंगी सा. गौरी शुक्ल, थाना -बरवा पट्टी, जिला-कुशीनगर को पैतीस किलो गांजा के साथ गिरफ्तार करने में क़ामयाबी हासिल की है।

बरामद गांजे की कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई जा रही है। पकड़े गये अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग उड़ीसा, पश्चिमी बंगाल से कम दामों पर माल ख़रीदकर लाते है और अधिक मूल्य लेकर बेच देते हैं। पुलिस ने अभियुक्तों के विरुद्ध स्थानीय थाने में मु. अपराध सं.282/21,283/21,284/21,285/21 धारा 8/20 एनडीपी एस एक्ट में मुकद्दमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।

इस कामयाबी के पीछे थानाध्यक्ष रामकोला दुर्गेश कुमार सिंह, उप निरीक्षक स्वाट टीम अमित शर्मा, उप निरीक्षक रामचंद्र यादव, वीरेंद्र कुशवाहा,का. रणविजय सर्विस लांस सेलअभिषेक यादव सर्विस लांस सेल,स्वाट टीम का. सचिन, राघवेंद्र, रणजीत यादव,संदीप भास्कर, शिवानंद सिंह, कांस्टेबल संतोष यादव, ज्ञान प्रकाश सूर्यवंशी, अजय कुमार यादव थाना रामकोला कुशीनगर मौजूद रहे।

संबंधित समाचार