बरेली: सगाई पर दिए फोन से पत्नी करती थी प्रेमी से बात
बरेली, अमृत विचार। सगाई के बाद होने वाले पति ने युवती को मोबाइल फोन गिफ्ट कर दिया। इसके बाद उनका निकाह भी हो गया। पति को पत्नी पर शक हुआ कि वह उसकी मौजूदगी में ही किसी से बात करती है। जानकारी जुटाने पर पता चला की युवती का प्रेम प्रसंग था। वह उसके साथ …
बरेली, अमृत विचार। सगाई के बाद होने वाले पति ने युवती को मोबाइल फोन गिफ्ट कर दिया। इसके बाद उनका निकाह भी हो गया। पति को पत्नी पर शक हुआ कि वह उसकी मौजूदगी में ही किसी से बात करती है। जानकारी जुटाने पर पता चला की युवती का प्रेम प्रसंग था। वह उसके साथ भाग गई थी। पति ने विरोध किया तो वह उसपर दहेज की रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी दे रही है।
बहेड़ी के मिर्जापुर रंजीत निवासी युवक ने बताया कि कुछ समय पहले पास के गांव की युवती ने उसकी सगाई हुई थी। सगाई होते ही उसने युवती को मोबाइल फोन गिफ्ट कर दिया। इसके कुछ समय बाद उनका निकाह हो गया। निकाह के बाद महिला पति के साथ रहने लगी लेकिन वह प्रेमी के साथ फोन पर बात करती थी।
इसकी जानकारी होने पर पति ने पत्नी का विरोध किया तो महिला मायके चली गई। अब लड़की वाले उससे 1.5 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसएसपी से की है।
