रामपुर: मां को नशीली चाय पिलाकर बेटी को ले भागा तांत्रिक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टांडा (रामपुर), अमृत विचार। एक तांत्रिक मां को बेहोश कर उसकी बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया। मामले में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने तांत्रिक सहित 6 पर मुकदमा दर्ज किया गया है। नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर कहा है कि प्रार्थनी की 16 वर्षीय …

टांडा (रामपुर), अमृत विचार। एक तांत्रिक मां को बेहोश कर उसकी बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया। मामले में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने तांत्रिक सहित 6 पर मुकदमा दर्ज किया गया है। नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर कहा है कि प्रार्थनी की 16 वर्षीय पुत्री की कई माह पहले अचानक तबीयत बिगड़ी तो डॉक्टरों से दवा दिलाई। लेकिन दवाई का कोई असर लड़की पर नहीं हुआ। उसके बाद महिला के पति ने कहा कि लड़की को किसी तांत्रिक बाबा को दिखाओ।

इस पर प्रार्थनी ने वीर सिंह निवासी भोट बक्काल थाना अज़ीम नगर को दिखाया। जहां उसने किशोरी का इलाज किया। अगले दिन प्रार्थनी के पति घर पर नहीं थे तांत्रिक उसके घर पहुंच गया। चीनी देकर चाय बनाने को कहा, लेकिन उसने चाय खुद नहीं पी। प्रार्थनी को पिला दी गई। चाय पीने के बाद महिला बेहोश हो गई। अगले दिन होश आया तो देखा कि उसकी बेटी घर पर नहीं है इसकी सूचना उसने अपने पति को दी तो अगले दिन महिला अपने पति के साथ युवक के घर भोट ग्राम बक्कोल पहुंचे। जहां पर वीर सिंह नहीं मिला।

वीर सिंह के पिता द्वारा यह आश्वासन दिया कि उसकी बेटी को वह वापस लाकर देंगे। कई बार प्रार्थनी को उसके घर से यहीं आश्वासन मिलता रहा। लेकिन उसकी बेटी नहीं आई। प्रार्थनी अपने पति के साथ वीर सिंह के घर पहुंची तो उसके परिवार वालों ने स्पष्ट मना कर दिया। धमकी दी कि भविष्य में यहां नज़र आई तो झूठे मुकदमें में फंसा देंगे।

इस पर प्रार्थनी ने एसपी को पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की, पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कोतवाली में छह लोगों वीर सिंह, किशन लाल, राजवती देवी राजो, मुकेश, नीतू, गुड्डू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

संबंधित समाचार