रामपुर: जनसेवा केंद्र संचालक ने दिया फर्जी प्रवेश पत्र, दी तहरीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

स्वार (रामपुर), अमृत विचार। जनसेवा केंद्र संचालक पर मेडिकल की नीट परीक्षा का फर्जी प्रवेश पत्र देने के बाद परीक्षा देने गए छात्र को मुख्यद्वार पर हो रोक दिया। फर्जी प्रवेश पत्र होने पर कानूनी कार्रवाई की बात कही। इस पर छात्र घबरा गया। बिना परीक्षा के ही घर वापस लौट आया। छात्र ने कोतवाली …

स्वार (रामपुर), अमृत विचार। जनसेवा केंद्र संचालक पर मेडिकल की नीट परीक्षा का फर्जी प्रवेश पत्र देने के बाद परीक्षा देने गए छात्र को मुख्यद्वार पर हो रोक दिया। फर्जी प्रवेश पत्र होने पर कानूनी कार्रवाई की बात कही। इस पर छात्र घबरा गया। बिना परीक्षा के ही घर वापस लौट आया। छात्र ने कोतवाली पुलिस को जनसेवा संचालक पर धोखाधड़ी किए जाने की तहरीर पुलिस को दी है।

रविवार की शाम को तहसील क्षेत्र के गांव शिवनगर लोहारी निवासी छात्र रियाजुद्दीन ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसने नीट की परीक्षा के लिए गांव के ही जनसेवा केंद्र संचालक कासिद से परीक्षा का ऑनलाइन फार्म भरवाया था। लेकिन न तो जनसेवा केंद्र संचालक ने फीस ही कटवाई ओर न ही फार्म जमा किया। कुछ दिनों बाद उसने परीक्षा का प्रवेश पत्र मांगा तो उसने एक प्रवेश पत्र निकाल कर दे दिया।

रविवार को जब वह हल्द्वानी सेंटर पर नीट की परीक्षा देने पहुंचा तो उसे मुख्य द्वार पर ही उसे रोक दिया गया। फर्जी प्रवेश पत्र से परीक्षा देने का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की बात कही। तब उसने अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। उन्होंने उसे बमुश्किल जाने दिया। गांव पहुंचकर जब उसने जनसेवा संचालक से शिकायत की तो वह मारपीट व गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगा।

छात्र ने कोतवाली पुलिस से जनसेवा केंद्र को सील कर उसके खिलाफ धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। कार्यवाहक कोतवाल विनीत कुमार ने बताया कि छात्र द्वारा जनसेवा केंद्र संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी की तहरीर दी गई है। जांच कराई जा रही है। जांचोपरांत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

संबंधित समाचार