बरेली: जेई संगठन ने जनप्रतिनिधियों को सौंपे ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशों पर प्रबंधन द्वारा किये जा रहे उत्पीड़न, समस्याओं का निराकरण न करने, वादाखिलाफी के विरुद्ध राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन ने रविवार को जिले के कई जनप्रतिनिधियों से मिलकर अपनी मांगे पूरी करने को लेकर ज्ञापन दिया। वही पूर्व केंन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ …

बरेली, अमृत विचार। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशों पर प्रबंधन द्वारा किये जा रहे उत्पीड़न, समस्याओं का निराकरण न करने, वादाखिलाफी के विरुद्ध राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन ने रविवार को जिले के कई जनप्रतिनिधियों से मिलकर अपनी मांगे पूरी करने को लेकर ज्ञापन दिया। वही पूर्व केंन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर जेई संगठन की मांगों को पूरा करने को कहा है।

केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार चलाये गये ज्ञापन प्रेषण कार्यक्रम के तहत रविवार को जेई संगठन के पदाधिकारी आरके शर्मा क्षेत्रीय अध्यक्ष, आरके झा क्षेत्रीय सचिव, हरिओम पवार, धर्मेंद्र यादव क्षेत्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विजय कन्नोजिया, पवन चंद्रा जिला उपाध्यक्ष, मनीष गुप्ता जिला संरक्षक, मनजीत सिंह जिला सचिव, जितेन्द्र, रामा शंकर ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री और सांसद संतोष गंगवार के प्रतिनिधि, विधायक डा. डीसी वर्मा, राजेश कुमार मिश्रा (पप्पू भरतौल ), बहोरन लाल मौर्या, डा. अरुण कुमार, श्याम बिहारी लाल को ज्ञापन सौंपा।

उसके बाद 18 सूत्रीय मांगो को लेकर शाम 5 बजे से लेकर 6 बजे तक मुख्य अभियंता कार्यालय परिसर पर विरोध सभा का आयोजन किया गया। जेई संगठन के सचिव मनजीत सिंह ने बताया कि सोमवार को आंदोलन के तृतीय चरण के तहत मुख्य अभियंता कार्यलाय परिसर पर संगठन की न्याय उचित 18 सूत्रीय मांगो को लेकर 24 घंटे का सामूहिक उपवास किया जायेगा।

संबंधित समाचार