यूपी: कांग्रेस नेता शाहनवाज आलम ने अखिलेश पर साधा निशाना, दिया यह बड़ा बयान
लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शाहनवाज आलम ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर अखिलेश यादव सरकार में हुए सभी दंगों की जांच कराई जाएगी। रविवार को कांग्रेस कार्यालय में आयोजित स्पीक अप माइनॉरिटी अभियान में शाहनवाज आलम ने 16 संकल्पों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 2012 …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शाहनवाज आलम ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर अखिलेश यादव सरकार में हुए सभी दंगों की जांच कराई जाएगी। रविवार को कांग्रेस कार्यालय में आयोजित स्पीक अप माइनॉरिटी अभियान में शाहनवाज आलम ने 16 संकल्पों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 2012 से 2017 के बीच अखिलेश यादव की समाजवादी सरकार में हुए सभी छोटे बड़े दंगो की जांच करा कर सज़ा दी जायेगी।
उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव सरकार में फ़ैज़ाबाद के भेलसर, भदरसा, रुदौली में हुए दंगे के आरोपियों के खिलाफ़ सिर्फ़ इसलिए कार्रवाई नहीं की गयी कि अधिकतर आरोपी अखिलेश यादव के सजातीय थे। शाहनवाज आलम ने कहा कि इसी तरह मुलायम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री रहते हुए 23 दिसंबर 1994 को पत्र लिखकर कानपुर के दंगों के दोषियों पर से मुकदमा हटा लेने का आदेश दिया था।
जबकि उस दंगे में 254 लोग मारे गए थे। यहां तक कि उस दंगे की जांच के लिए गठित जस्टिस माथुर कमिशन की रिपोर्ट पर भी कार्रवाई नहीं की और दोषी अधिकारियों को डीजीपी तक बनाया गया। शाहनवाज़ आलम ने कहा कि कांग्रेस उस रिपोर्ट पर कार्रवाई कर 254 मृतकों को इंसाफ दिलायेगी।
