बरेली: रुपये न देने पर लोहे की रॉड से किया हमला
बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर के सैदपुर हाकिंस में ट्रक चालक के बेटे ने शराब पीने के रुपये देने से मना कर दिया तो पड़ोसियों ने घर में घुसकर मारपीट कर दी। पिता की तहरीर पर इज्जतनगर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सैदपुर हाकिंस के निवासी ट्रक चालक रामदास ने बताया …
बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर के सैदपुर हाकिंस में ट्रक चालक के बेटे ने शराब पीने के रुपये देने से मना कर दिया तो पड़ोसियों ने घर में घुसकर मारपीट कर दी। पिता की तहरीर पर इज्जतनगर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सैदपुर हाकिंस के निवासी ट्रक चालक रामदास ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले सतीश, अतुल व नत्थूलाल डेरी संचालन का कार्य करते हैं।
आरोप है कि अक्सर तीनों शराब आदि पीने के लिए उनसे व उनके बेटे से रुपये मांगते हैं। शनिवार की देर रात वह अपने रिश्तेदार की तेहरवीं की दावत में गये हुए थे। उनका बेटा अरविंद घर पर अकेला था। तीनों पड़ोसी वहां पहुंचे और उसके बेटे से रुपयों की मांग करने लगे। मना करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
आरोप है कि झगड़े के दौरान युवक के सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया गया है। परिजनों ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
