आगरा: जंगल में मिला जिंदा हैंड ग्रेनेड, पुलिस ने इलाके को किया सील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। जैतपुर के गांव में सोमवार को झाड़ियों में हैंड ग्रेनेड मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जगह पर नाकाबंदी कर दी और बम निरोधक दस्ता को सूचना दी। बताया गया है कि हैंड ग्रेनेड जंग लगा हुआ है और उसमें पिन मौजूद है। इस अवस्था में उसे जिंदा बम माना जाता …

आगरा। जैतपुर के गांव में सोमवार को झाड़ियों में हैंड ग्रेनेड मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जगह पर नाकाबंदी कर दी और बम निरोधक दस्ता को सूचना दी। बताया गया है कि हैंड ग्रेनेड जंग लगा हुआ है और उसमें पिन मौजूद है। इस अवस्था में उसे जिंदा बम माना जाता है। हैंड ग्रेनेड कहां से आया है इस बात की जांच की जा रही है।

हैंड ग्रेनेड मिलने की सूचना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है। बम निरोधक दस्ता भी पहुंचा है, जो हैंड ग्रेनेड की जांच कर रहा है। पुलिस के मुताबिक जिंदा हैंड ग्रेनेड को किसी सुरक्षित स्थान पर जाकर बम को डिफ्यूज करवाया जाएगा। इसके बाद एक्सपर्ट से रिपोर्ट ली जाएगी कि बम कितना पुराना है।

संबंधित समाचार