रायबरेली: संदिग्ध हालात में युवती ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी
रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र के रतापुर में काफी समय से मायके में रह रही युवती ने संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। अभी तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। …
रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र के रतापुर में काफी समय से मायके में रह रही युवती ने संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। अभी तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
मिल एरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रतापुर में साधना वर्मा पुत्री राज बहादुर का विवाह 2007 में हुआ था। शादी के बाद से साधना का पति से विवाद हो गया, जिस पर उसका तलाक कोर्ट से हो गया। 2015 से साधना मायके में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। परीक्षा में सफल न होने से साधना मानसिक तनाव में आ गई थी। परिजनों के मुताबिक तनाव के कारण साधना ने फांसी लगाई होगी लेकिन असल वजह नहीं मालूम हो सकी है। घटना की जानकारी मिलते ही मिल एरिया पुलिस ने मौके पर जाकर पड़ताल और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
