अमेठी: फंदे से लटकता मिला युवक का शव, गांव में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। जिले के शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा मवैया रहमतगढ़ के पूरे शुकुलन निवासी राम उजेरे पुत्र राम लखन उम्र लगभग 40 वर्ष ने बाग में पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई के पुत्र पप्पू यादव पुत्र बृजलाल यादव ने थाने में लिखित तहरीर देते …

अमेठी। जिले के शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा मवैया रहमतगढ़ के पूरे शुकुलन निवासी राम उजेरे पुत्र राम लखन उम्र लगभग 40 वर्ष ने बाग में पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई के पुत्र पप्पू यादव पुत्र बृजलाल यादव ने थाने में लिखित तहरीर देते हुए कहा कि मेरे चाचा राम उजेरे पुत्र राम लखन जिनकी पत्नी की करीब 10 माह पहले बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी।

जिसकी वजह से मृतक राम उजेरे सदमे में चल रहे थे जिनका इलाज लखनऊ से चल रहा था, जो कि 12 सितंबर की रात को अपने खेत के पास की बाग में पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी सुबह जब गांव के लोग शौच के लिए उधर गए तब हुई गांव के लोगों ने मुझे जानकारी दी तब मैंने पुलिस को सूचित किया।

उक्त संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रेमचंद सिंह ने बताया कि जैसे ही घटना की जानकारी हुई मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।तहरीर के आधार पर विधिक कानूनी कार्रवाई करते हुए छानबीन की जा रही हैं मृत्यु के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा।

संबंधित समाचार