कन्नौज: डंपर से दबकर मजदूर की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
कन्नौज। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गढ़िया कछपुरा के निकट बन रहे हाईवे पर काम करने वाले मजदूर के डंपर से कुचलकर मौत हो गई है जिसको लेकर परिजनों ने काफी हंगामा किया परिजनों ने ठेकेदार पर हत्या का आरोप लगाया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक हाईवे निर्माण में लगे मृतक मजदूर रामलाल उम्र 35 वर्ष …
कन्नौज। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गढ़िया कछपुरा के निकट बन रहे हाईवे पर काम करने वाले मजदूर के डंपर से कुचलकर मौत हो गई है जिसको लेकर परिजनों ने काफी हंगामा किया परिजनों ने ठेकेदार पर हत्या का आरोप लगाया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक हाईवे निर्माण में लगे मृतक मजदूर रामलाल उम्र 35 वर्ष की डंपर से कुचलकर मौत होने सूचना जब आला अधिकारियों तक पहुंची तो सूचना के बाद सीओ सदर मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया।
इसके साथ ही परिजनों से मिले हाईवे पर लगे प्लांट पर भी कर्मचारियों से पूछताछ की। उधर बराबर मृतक के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे थे मामले को सुलझाने में हाईवे निर्माण के ठेकेदार लगे हुए थे। सूत्रों की माने तो सीओ सदर ने ठेकेदार और मृतक के परिजनों के बीच समझौता की बात कही।
उनका कहना था के परिजन गुस्से में आकर हत्या की बात बोल गए होंगे लेकिन ऐसा नहीं है। फिलहाल जो भी हो समझौता एक मोटी रकम लेकर होने की बात चर्चा में है। वह है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लेकिन समझौता होने के बाद भी एक सवाल बना हुआ है कि आखिर ऐसी क्या वजह रही जो उसकी हत्या कर दी गई यह लोगों के बीच आम चर्चा रही।
