बाराबंकी: बदमाशों ने किया हमला, ग्रामीणों ने हमलावरों को दबोचा
बाराबंकी। मामूली कहासुनी के एक दिन बाद दबंगों ने कई गांव के करीब दो दर्जन हथियारबंद लोगों को गांव बुलाकर अपने विपक्षियों के घर जानलेवा हमला बोल दिया। इस घटना में आधा दर्जन लोग बुरी तरह लहूलुहान हो गए। चीख-पुकार सुनकर सैकड़ों ग्रामीणों ने घेरकर बाहर से आए एक दर्जन बदमाशों को पकड़ लिया। मौके …
बाराबंकी। मामूली कहासुनी के एक दिन बाद दबंगों ने कई गांव के करीब दो दर्जन हथियारबंद लोगों को गांव बुलाकर अपने विपक्षियों के घर जानलेवा हमला बोल दिया। इस घटना में आधा दर्जन लोग बुरी तरह लहूलुहान हो गए। चीख-पुकार सुनकर सैकड़ों ग्रामीणों ने घेरकर बाहर से आए एक दर्जन बदमाशों को पकड़ लिया। मौके पर उत्पन्न भारी तनाव देखकर कई थानों की पुलिस पहुंच गई। एक घर में कैद हमलावरों को भीड़ से बचाकर पुलिस किसी तरह थाने ले आई।
मामला थाना जहांगीराबाद के टेरा दौलतपुर गांव का है। यहां के निवासी पीड़ित दिलीप वर्मा ने बताया कि शनिवार को अचानक बिजली चली जाने के बाद विपक्षियों ने आपत्तिजनक कमेंट किए जिसका हम लोगों ने विरोध किया तो वह लोग संगठित होकर हम चारों भाइयों और पिता को पीट डाले। पीड़ित के मुताबिक हम लोगों ने इस बात की शिकायत पुलिस को कर दी इससे विपक्षियों ने धमकी देकर कहा तुम लोगों का वह हाल करूंगा याद रखोगे।

पीड़ितों ने बताया रविवार देर रात दो बोलोरो से आएं। उसमें करीब दो दर्जन लोग थे जिनके हाथों में धारदार हथियार लाठी डंडे हांकी थी। विपक्षी विनोद व प्रमोद के घर चले गए। हम लोग यह समझे कि इनके रिश्तेदार हैं। करीब आधे घंटे के बाद पूरे प्लान के साथ हमारे घर में घुसकर पूरे परिवार पर जानलेवा हमला करके बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। घर की गृहस्थी तितर-बितर कर दिया तोड़फोड़ कर सामान तोड़ डालें। इस हमले में आलोक कुमार, रामू कुमार, दिलीप कुमार, राजू,राहुल, विनोद बुरी तरह घायल होकर जमीन पर गिर गए।
बाहर से आए करीब दो दर्जन बदमाशों द्वारा भारी उत्पात हंगामा बलवा के बीच बेरहमी से हमला देख कर पूरा गांव संगठित हो गया और घटनास्थल को चारों ओर से घेरकर बाहर से आए बदमाशों में एक दर्जन लोगों को पकड़ लिया। हमलावरों को भीड़ से बचाते हुए कुछ जिम्मेदार लोगों ने एक घर में कैद कर लिया। ग्रामीणों के मुताबिक लोगों में भारी आक्रोश था। भीड़ से एक ही आवाज उठ रही थी बदमाशों को बाहर निकालो।
सही समय पर पहुंची पुलिस ने बेकाबू हुए हालात को काबू में करने के लिए करीब एक घंटा लगा। इस बीच देवा फतेहपुर जहांगीराबाद थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों के मुताबिक एक दर्जन से ज्यादा लोग भागने में कामयाब हो गए। इस घटना में पुलिस ने 11 लोगों को जानलेवा हमला बलवा करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है ।
शनिवार को दो पक्षों की मारपीट पर अगर पुलिस सक्रिय होकर मामले को संज्ञान ले लेती तो रविवार रात आधा दर्जन खोपड़ी लहूलुहान न हुई होती। ग्रामीणों के मुताबिक शनिवार के दिन हुए विवाद पर पुलिस मौके पर आकर एक पक्ष का जलपान न ग्रहण करती तो दूसरा पक्ष आक्रोशित न होता । ग्रामीणों ने बताया कि रविवार को बहुत बड़ा हादसा हो जाता अगर बाहर से आए हमलावर भीड़ के हाथ लग जाते।
