रामपुर: ढाबे के शौचालय में मिला ट्रक चालक का शव, फैली सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/मिलक, अमृत विचार। नगर के हाईवे स्थित एक ढाबे के शौचालय में ट्रक चालक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में ढाबा संचालक ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को शौचालय से बाहर निकाला। हरियाणा राज्य के करनाल जिले में सेक्टर नंबर-4 निवासी जोगा …

रामपुर/मिलक, अमृत विचार। नगर के हाईवे स्थित एक ढाबे के शौचालय में ट्रक चालक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में ढाबा संचालक ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को शौचालय से बाहर निकाला।

हरियाणा राज्य के करनाल जिले में सेक्टर नंबर-4 निवासी जोगा सिंह करीब एक सप्ताह पहले ट्रक लेकर करनाल से गोरखपुर गया था। रविवार को गोरखपुर से लौटते समय हाईवे स्थित खालसा ढाबा पर रुका। रात्रि करीब नौ बजे एक बस ढाबे पर आकर रुकी। जहां यात्रियों ने रात्रि में भोजन किया। चलने से पहले जब बस कंडक्टर ने सवारियों की गिनती की तो एक सवारी कम थी।

सवारी को खोजते हुए जब शौचालयों को देखा गया तो पता चला कि एक व्यक्ति शौचालय में गिरा पड़ा था। बस चालक ने इसकी जानकारी ढाबा संचालक को दी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात शव को शौचालय से बाहर निकाला। वहीं ढाबे पर खड़े अज्ञात ट्रक स्वामी की खोजबीन की गई। ट्रक स्वामी का कुछ पता न चल सका। पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली, तो उसमें एक बैग रखा था।

यह भी पढ़ें :- रामपुर: धमोरा बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में लगी आग, भारी नुकसान

जिसमें ट्रक के कागजात सहित चालक का मोबाइल भी रखा था। पुलिस ने मोबाइल पर आए फोन नंबरों पर संपर्क किया तो पता चला कि अज्ञात व्यक्ति हरियाणा राज्य के करनाल जिले के सेक्टर नंबर 4 का निवासी 60 साल का जोगा सिंह है। परिजनों ने बताया कि रविवार को शाम के समय जोगा सिंह की परिजनों से फोन द्वारा वार्तालाप हुई थी। घटना की सूचना पुलिस ने परिजनों को दी। पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भेज दिया।

संबंधित समाचार