मुरादाबाद: प्राथमिक शिक्षक 14 सितंबर करेंगे धरना प्रदर्शन
मुरादाबाद, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले जिले के प्राथमिक विद्यालयों के हजारों शिक्षक मंगलवार को 21 सूत्रीय मांग को लेकर ब्लॉक और नगर संसाधन केंद्र पर धरना प्रदर्शन कर हक की आवाज बुलंद करेंगे। पिछले दिनों 21 सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षकों ने ब्लॉक मुख्यालय पर बैठक कर धरना प्रदर्शन …
मुरादाबाद, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले जिले के प्राथमिक विद्यालयों के हजारों शिक्षक मंगलवार को 21 सूत्रीय मांग को लेकर ब्लॉक और नगर संसाधन केंद्र पर धरना प्रदर्शन कर हक की आवाज बुलंद करेंगे।
पिछले दिनों 21 सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षकों ने ब्लॉक मुख्यालय पर बैठक कर धरना प्रदर्शन की सफलता की रणनीति तय की थी। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सर्वेश कुमार शर्मा ने बताया कि पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने, शिक्षकों को अन्य कर्मचारियों की तरह कैशलैस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने, शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों को स्थाई शिक्षक बनाने आदि मांगों को लेकर 14 सितंबर को धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
