लखनऊ: एलडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन अवैध निर्माण किया सील
लखनऊ। शहर में हो रहे अवैध निर्माणों पर एलडीए उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी की सख्ती का असर दिखने लगा है। वीसी द्वारा लगातार समीक्षा बैठक में जोनवार अवैध निर्माणों पर कार्रवाई का प्रवर्तन जोन के अभियंताओं से रिपोर्ट मांगी जा रही है। जिसके बाद से अवैध निर्माणों को संरक्षण देने का अभियंताओं का खेल रुक गया …
लखनऊ। शहर में हो रहे अवैध निर्माणों पर एलडीए उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी की सख्ती का असर दिखने लगा है। वीसी द्वारा लगातार समीक्षा बैठक में जोनवार अवैध निर्माणों पर कार्रवाई का प्रवर्तन जोन के अभियंताओं से रिपोर्ट मांगी जा रही है। जिसके बाद से अवैध निर्माणों को संरक्षण देने का अभियंताओं का खेल रुक गया है और कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है।
नतीजा यह है कि रोज अवैध निर्माणों पर कार्रवाई जारी है। एलडीए ने सोमवार को जोन 5 के अंतर्गत जानकीपुरम व गुडम्बा में तीन अवैध निर्माण सील कर दिए। विहित प्राधिकारी अमित राठौर ने बताया कि राम कुमार पुत्र मैकूलाल व अन्य द्वारा खसरा संख्या 229, मौजा सैदपुर जागीर थाना जानकीपुरम पर अवैध तरीके से व्यवसायिक उपयोग के लिए लगभग 100 वर्गमीटर में लोअर तथा ग्राउण्ड फ्लोर का निर्माण किया गया था।
अनूप अवस्थी व अन्य द्वारा ग्राम गढ़रियनपुरवा, नहर रोड, जानकीपुरम में लगभग 185 वर्गमीटर में अवैध बेसमेंट तथा ग्राउण्ड फ्लोर का निर्माण और मो. जीमल व अन्य द्वारा ग्राम मिश्रपुर कुर्सी रोड थाना गुड़म्बा पर अवैध रूप से लगभग 150 वर्गमीटर में जी प्लस थ्री अपार्टमेंट का निर्माण किया जा रहा था। जिसे सहायक अभियन्ता एसएन शाक्य के नेतृत्व में अवर अभियंता सुशील कुमार सिंह द्वारा प्राधिकरण व क्षेत्रीय पुलिस बल की सहायता से सील किया गया।
