बरेली: जिले में निकले 24 मलेरिया के मरीज तो पांच डेंगू संदिग्ध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में मलेरिया का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को 24 लोगों में मलेरिया की पुष्टि हुई है। वहीं पांच लोगों में डेंगू के संदिग्ध लक्षणों को देखते हुए जांच के लिए सैंपल भेजे गए हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार 1630 लोगों की जांच में 21 लोगों में प्लाज्मोडियम …

बरेली, अमृत विचार। जिले में मलेरिया का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को 24 लोगों में मलेरिया की पुष्टि हुई है। वहीं पांच लोगों में डेंगू के संदिग्ध लक्षणों को देखते हुए जांच के लिए सैंपल भेजे गए हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार 1630 लोगों की जांच में 21 लोगों में प्लाज्मोडियम वाईवैक्स व तीन लोगों में प्लाज्मोडियम फाल्सीपेरम की पुष्टि हुई है।

जिला अस्पताल में बनाया गया फीवर वार्ड
मलेरिया,डेंगू के प्रकोप के चलते अब जिला अस्पताल प्रबंधन ने तैयारियां तेज कर दी हैं यहां बुखार से ग्रसित मरीजों को भर्ती करने के लिए अलग से बुखार वार्ड बनाया गया है। एडीएसआईसी डा. सुबोध शर्मा ने बताया कि डेंगू मलेरिया की तैयारियों के लिए पहले से ही वार्ड तैयार है, इसके अलावा मरीजों की संख्या बढ़ने पर उन्हें ट्रूनेट लैब के ठीक पीछे वाली बिल्डिंग में भर्ती किया जाएगा।

पांच डेंगू के संदिग्ध मरीजों के भेजे सैंपल
वर्तमान में जिले में डेंगू के दो सक्रिय मामले हैं लेकिन अब डेंगू के मरीजों की संख्या बढने की आशंका जताई जा रही है। सोमवार को तीन संदिग्ध मरीजों को मिलते-जुलते लक्षण मिलने पर जांच को उनका सैंपल जांच को लखनऊ भेजे गए हैं। वहीं शहर के निजी अस्पताल में एडमिट संदिग्ध डेंगू के दो मरीज के सैंपल जांच को भेजे गए हैं.

ओपीडी में फिजिशियन के कमरे के बाहर लंबी लाइन
बुखार को प्रकोप इस कदर हावी है कि सोमवार को जिला अस्पताल में ओपीडी में मरीजों की लंबी कतारें नजर आईं। फिजीशियन के पास सोमवार को 270 मरीज पहुंचे जिसमें अधिकांश मरीज वायरल बुखार से ग्रसित थे। अस्पताल प्रशासन के अनुसार 1470 लोगों को ओपीडी में परामर्श दिया गया।

मलेरिया, डेंगू बचाव के लिए जिले भर में व्यापक रुप से अभियान चलाया जा रहा है मंडे को मलेरिया के 24 नये मरीज मिले हैं।
— डा. देशराज सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी।

संबंधित समाचार