बरेली: तीन माह बाद 11 कोरोना संक्रमित, अब मरीजों की संख्या हुई 16

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना महामारी का खतरा अभी कम नहीं हुआ है। सोमवार को जिले में 11 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि से खलबली मच गई। संक्रमितों में आठ सैन्यकर्मी हैं, जो बीते दिनों विदेश से प्रशिक्षण कार्यक्रम से लौटे हैं। एहतियातन उनकी जांच की गई जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई है। सभी को …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना महामारी का खतरा अभी कम नहीं हुआ है। सोमवार को जिले में 11 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि से खलबली मच गई। संक्रमितों में आठ सैन्यकर्मी हैं, जो बीते दिनों विदेश से प्रशिक्षण कार्यक्रम से लौटे हैं। एहतियातन उनकी जांच की गई जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई है। सभी को सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विभागीय अधिकारियों की माने तो करीब तीन माह बाद एक दिन में 11 संक्रमित मिले हैं। सोमवार को संक्रमित निकलने के बाद सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है।

करीब दो माह से औसतन एक कोरोना संक्रमित निकल रहा है। 300 बेड अस्पताल को छोड़कर अन्य कोविड अस्पताल भी इस समय खाली हो गए हैं। सोमवार को एक बार फिर 11 कोरोना संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। आईडीएसपी के अनुसार सैन्यकर्मियों के साथ ही बिहारीपुर का युवक भी कोरोना संक्रमित निकला है।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार बिहारीपुर का युवक जिला अस्पताल में टीबी की जांच कराने के लिए पहुंचा था, जहां संदिग्ध लक्षणों को देखते हुए उसकी आरटीपीसीआर की जांच कराई गई थी। सुभाषनगर के एक युवक की रिपोर्ट भी कोरोना संक्रमित आई है।

300 बेड अस्पताल में भर्ती हुए दो संक्रमित
जिला जेल में सजा काट रहे बदायूं और बरेली निवासी दो कैदी की जेल में तबियत बिगड़ने पर जांच के दौरान कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। बदायूं से आए कैदी की स्थानीय जांच पॉजिटिव आने पर उसे बरेली भेजा गया है। वहीं दूसरे कैदी फ्लू कार्नर में एंटीजन के दौरान संक्रमित निकला। इस संबंध में 300 बेड कोविड अस्पताल प्रभारी डा. पवन कपाही ने बताया कि दोनों ही कैदियों को वार्ड में पुलिस सुरक्षा के बीच भर्ती किया गया है। हालांकि दोनों की हालत अब स्थिर है। सीएमओ डा. बलवीर सिंह ने बताया कि आमजन से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में वैक्सीनेशन कराएं व संदिग्ध लक्षण मिलते ही जांच अवश्य कराए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच, उपचार की सुविधा दुरुस्त है।

संबंधित समाचार