कानपुर: 750 पार्कों को गंदगी मुक्त करने का अभियान शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। नगर निगम शहर के 750 पार्कों को गंदगी मुक्त करने जा रहा है। गंदगी मुक्त होने से संक्रामक रोगों पर अंकुश लगेगा और पर्यावरण बेहतर होगा। साथ ही पार्कों की टूटी बाउंड्रीवाल को भी ठीक किया जाएगा। इसको लेकर शहर भर में अभियान शुरू कर दिया गया है। नगर निगम के पास विकसित सिर्फ …

कानपुर। नगर निगम शहर के 750 पार्कों को गंदगी मुक्त करने जा रहा है। गंदगी मुक्त होने से संक्रामक रोगों पर अंकुश लगेगा और पर्यावरण बेहतर होगा। साथ ही पार्कों की टूटी बाउंड्रीवाल को भी ठीक किया जाएगा। इसको लेकर शहर भर में अभियान शुरू कर दिया गया है। नगर निगम के पास विकसित सिर्फ 50 पार्क हैं। कई पार्कों में लोगों ने कब्जा कर रखा है। झोपड़ी बना रखी है और पशु बांध रखे हैं। नगर निगम एक तरफ शहर को धूल मुक्त करने के लिए 148 करोड़ रुपये से विकास कराने जा रहा है। इसको लेकर धूल उड़ाने वाली सड़कों को दुरुस्त किया जा रहा है। साथ ही पार्कों को भी चिह्नित किया जा रहा है।

महापौर प्रमिला पांडेय के आदेश पर नगर आयुक्त शिव शरणप्पा जीएन ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अजय संखवार और उद्यान अधीक्षक डॉ वी.के सिंह को आदेश दिए हैं कि एक-एक पार्क को गंदगी मुक्त कराया जाए। इसके लिए 31 सितंबर तक पूरे शहर में अभियान चलाया जाए। अपने अधीनस्थ एक-एक पार्क को दुरुस्त किया जाए। नगर निगम की सीमा में करीब 450 पार्क हैं। इसमें तमाम की बाउंड्रीवाल तक टूटी है। पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण पौधों की सिंचाई नहीं हो पाती है। लोगों ने कब्जा कर गैराज बना दिए हैं। इस तरह से बनाए गए अवैध कब्जों को भी गिराया जाएगा।

पार्षद नवीन पंडित, मनोज पांडेय,नीरज बाजपेयी, महेंद्र पांडेय,रीता पासवान,अंजू मिश्रा,नमिता मिश्रा, निर्मल मिश्रा ने कहा कि पार्कों को व्यवस्थित किया जाए ताकि लोग गोद ले सकें। इसके अलावा पार्षदों ने कहा कि पार्क में ओपेन जिम लगाए जाएं। पार्कों में कब्जा करने वालों पर कार्रवाई की जाए।

संबंधित समाचार