रायबरेली: अराजक तत्वों ने तोड़ी मूर्ति, गांव में तनाव का माहौल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। जिले के मिलएरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कसहटी में स्थापित हनुमान मंदिर को अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही मूर्ति को नुकसान भी पहुंचाया गया। इसके बाद इस घटना को लेकर गांव में तनाव फैल गया है। वहीं, मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी …

रायबरेली। जिले के मिलएरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कसहटी में स्थापित हनुमान मंदिर को अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही मूर्ति को नुकसान भी पहुंचाया गया। इसके बाद इस घटना को लेकर गांव में तनाव फैल गया है।

वहीं, मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इसके अलावा तनाव को देखते हुए पुलिस बल गांव में तैनात किया गया है।

बता दें कि हनुमान मंदिर में बीती रात गांव का माहौल बिगाड़ने के इरादे से हनुमान जी की मूर्ति को दीवार से गिरा दिया गया। मंगलवार सुबह जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली तो मंदिर के बाहर भीड़ एकत्रित हो गई। जिसके बाद अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर हंगामा किया गया।

इस संबंध में ग्राम प्रधान की ओर से अज्ञात लोगों के विरुद्ध तहरीर दी गई है। इसपर जांच कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर प्रभारी निरीक्षक मिलएरिया मय पुलिस टीम, क्षेत्राधिकारी नगर व उप-जिलाधिकारी सदर नेमौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल नई मूर्ति की स्थापना को लेकर तैयारी की जा रही है।

संबंधित समाचार