बदायूं: युवक ने पेट में कैंची घोंपकर की आत्महत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। बदायूं के कछला कस्बे में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने पेट में कैंची घोंपकर आत्महत्या कर ली। गत दिवस बदायूं के कछला के वार्ड नंबर एक में नईम ने परिवार से कहासुनी होने पर संदिग्ध परिस्थितियों में अपने पेट में कैंची घोंप कर आत्महत्या कर ली। जब परिजनों ने उसे …

बदायूं, अमृत विचार। बदायूं के कछला कस्बे में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने पेट में कैंची घोंपकर आत्महत्या कर ली।
गत दिवस बदायूं के कछला के वार्ड नंबर एक में नईम ने परिवार से कहासुनी होने पर संदिग्ध परिस्थितियों में अपने पेट में कैंची घोंप कर आत्महत्या कर ली। जब परिजनों ने उसे लहुलूहान देखा तो वह उसे पहले उझानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए और डाक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां रास्ते में नईम ने दम तोड़ दिया। अब परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

संबंधित समाचार