बाराबंकी: प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में हरदोई विधायक मानवेंद्र प्रताप सिंह हुए शामिल, कही ये बात….

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बड्डूपुर (बाराबंकी)। जिले में मंगलवार को प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में हरदोई विधायक मानवेंद्र प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने युवाओं को रोजगार से जोड़ने का काम किया है। सभी जाति व धर्म को एक साथ लेकर चलने में भाजपा सक्षम है। इसके साथ …

बड्डूपुर (बाराबंकी)। जिले में मंगलवार को प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में हरदोई विधायक मानवेंद्र प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने युवाओं को रोजगार से जोड़ने का काम किया है। सभी जाति व धर्म को एक साथ लेकर चलने में भाजपा सक्षम है।

इसके साथ ही उन्होंने 266 कुर्सी विधानसभा क्षेत्र के मुंडा गोपाल आश्रम में संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने सभी धर्मों को एक साथ चलने के लिए जो नारा दिया था, “सबका साथ सबका विकास” वह सक्षम है। इस दौरान सांकेद्व प्रताप वर्मा क्षेत्रीय विधायक ने बताया कि 14 सितंबर को पूरे देश में हिंदी दिवस मनाया जाता है।

आजादी के बाद देश में हिंदी के उत्थान के लिए 14 सितंबर 19 49 को हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया गया है। लेकिन आजादी से पहले ही भारत में हिंदी को सम्मान दिलाने के लिए लड़ाई शुरू हो गई थी। महामना मदन मोहन मालवीय ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस अवसर पर डॉ राम कुमार गिरि जिला संयोजक बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ, दिनेश कुमार पांण्डेय जिला संयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ ने लोगों को संबोधित किया इसके साथ ही अंशुमान मिश्रा ने मंच का संचालन किया।

संबंधित समाचार