फर्रुखाबाद: एफआईआर दर्ज कराने पर पति ने पत्नी को पीटा, जानें पूरा मामला
फर्रुखाबाद। यूपी के फर्रुखाबाद में बीते दिन पति के द्वारा तलाक दिये जानें के मामले में एफआईआर दर्ज करानें वाली महिला को आरोपी नें पीट दिया। जिसके बाद महिला नें थाने में तहरीर दी, दरअसल थाना क्षेत्र के ग्राम शर्फाबाद निवासी खुर्शीदा बेगम ने थाने पंहुचकर पुलिस को तहरीर दी। जिसमे आरोप लगाया कि उसका …
फर्रुखाबाद। यूपी के फर्रुखाबाद में बीते दिन पति के द्वारा तलाक दिये जानें के मामले में एफआईआर दर्ज करानें वाली महिला को आरोपी नें पीट दिया। जिसके बाद महिला नें थाने में तहरीर दी, दरअसल थाना क्षेत्र के ग्राम शर्फाबाद निवासी खुर्शीदा बेगम ने थाने पंहुचकर पुलिस को तहरीर दी। जिसमे आरोप लगाया कि उसका 25 वर्ष पूर्व नसीम के साथ निकाह हुआ था।
पति नें 25 वर्ष बाद तलाक दिया तो बीते सोमवार को उसने थानें में एफआईआर दर्ज करा दी। जिसकी जानकारी होनें पर मंगलवार को आरोपी पति नसीम, सास मरियम, देवर कैसर व तीन अज्ञात लोगों नें खुर्शीदा बेगम व उसकी पुत्री शिवा व हशमत आरा के साथ मारपीट कर दी, वहीं धमकी भी दी की यदि मुकदमा वापस नही लिया तो जान से मार देंगे। पुलिस जाँच कर रही है।
