बरेली: गंगापुर में बिजली कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में राजस्व वसूली को गए दो बिजली कर्मचारियों को गंगापुर के लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। जिसकी वजह से एक कर्मचारी बुरी तरह जख्मी हो गया। कर्मचारियों का आरोप है कि स्थानीय लोगों ने बिजली कर्मचारियों को झूठे मुकदमें में भी फंसाने की धमकी दी थी। …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में राजस्व वसूली को गए दो बिजली कर्मचारियों को गंगापुर के लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। जिसकी वजह से एक कर्मचारी बुरी तरह जख्मी हो गया। कर्मचारियों का आरोप है कि स्थानीय लोगों ने बिजली कर्मचारियों को झूठे मुकदमें में भी फंसाने की धमकी दी थी। मामले में बारादरी थाने में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

आशीष कुमार आर्या का घर पूछने पर भड़के लोग
दरअसल, सोमवार दोपहर करीब 1:15 बजे टीजी2 अरविंद कुमार और सुरेश कुमार राजस्व वसूली और बकाए पर अस्थाई संयोजन के लिए गगापुर इलाके में गए हुए थे। दोनों कर्मचारियों ने इलाके में आशीष कुमार आर्य का घर पूछा। बताया कि उनके ऊपर करीब 67810 रुपये का बकाया है। इस पर इलाके के दिनेश चन्द्र आर्य, अनुप और 3 अज्ञात लोगों ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। जब कर्मचारियों ने बताया कि आशीष पर बकाया है। तो उन्होंने कहा कि वह यहां से वापस हो जाएं वरना अंजाम बुरा होगा।

वापस नहीं गए तो दिनेश ने शुरू की मारपीट
बिजली कर्मचारियों का आरोप है कि जब वह कार्रवाई के लिए आगे बड़े तो दिनेश ने उन्हें मारना पीटना शुरू कर दिया। टीम के सभी कार्यों को भी रुकवा दिया। अरविंद का आरोप है कि इस मारपीट में उन्हें काफी चोटे आई है। इतना ही नहीं इलाके के लोगों ने टीम को फर्जी मुकदमे में भी फंसाने की धमकी भी दी।

अज्ञात व्यक्ति बोला, घर से उठवा लेंगे
टीम का आरोप है कि मारपीट के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि वह उन्हें घर से उठवाकर अगवा करा देंगे। साथ ही जान से मारने की भी धमकी दी। कर्मचारी किसी तरह मौके से अपनी जान बचाकर भागे। फिलहाल पुलिस ने दिनेश चंद्र आर्या, अनुप और तीन अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

 

संबंधित समाचार