रायबरेली: कांग्रेस महासचिव को कोतवाली में बैठाने पर कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरली। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव सुशील पासी को कोतवाली पुलिस ने पूछताछ के बहाने बुलाकर सोमवार की देर रात तक बिठाए रखा। जिसे लेकर कांग्रेसियों में खासा आक्रोश दिखाने को मिला। विरोध में समर्थकों ने कोतवाली परिसर में जमकर हंगामा किया। बाद में सीओ ने रात एक बजे के बाद प्रदेश महासचिव को छोड़ …

रायबरली। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव सुशील पासी को कोतवाली पुलिस ने पूछताछ के बहाने बुलाकर सोमवार की देर रात तक बिठाए रखा। जिसे लेकर कांग्रेसियों में खासा आक्रोश दिखाने को मिला। विरोध में समर्थकों ने कोतवाली परिसर में जमकर हंगामा किया। बाद में सीओ ने रात एक बजे के बाद प्रदेश महासचिव को छोड़ दिया।

बीती रात कोतवाली पुलिस ने कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुशील पासी को पूछताछ के लिए उठा लिया। समर्थकों को सूचना मिलते ही देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में इकट्ठा समर्थकों ने कोतवाली परिसर में हंगामा काटना शुरू कर दिया। इस स्थित को देखते हुए क्षेत्राधिकारी रामकिशोर सिंह ने पूछताछ के बाद आखिरकार रात में ही लगभग एक बजे सुशील पासी को छोड़ दिया।

सुशील पासी के बाहर निकलते ही समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए भाजपा मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिये। मीडिया से रूबरू होते हुए कांग्रेसी नेता सुशील पासी ने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा उन्हें राजनैतिक षडयंत्र के तहत बदनाम किया जा रहा व मेरी लोकप्रिय छवि से डरें भाजपा नेता मुझे बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं।फिलहाल किस मामले में पुलिस ने कांग्रेसी नेता को घन्टो तक कोतवाली में बैठाया रखा न तो उसका जवाब कांग्रेसी नेता दे रहे और न ही पुलिस कुछ बता रही है।

समर्थकों ने पैदल मार्च निकाल दिया धरना

मंगलवार को कांग्रेसी नेता सुशील पासी ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पैदल मार्च करते हुए भाजपा के खिलाफ नारे लगाते हुए तहसील परिसर पहुंचकर उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने जमीन में बैठकर धरना प्रदर्शन किया। व राजनीतिक षड्यंत्र के तहत फर्जी मुकदमे में फसाने एवं लोकतंत्र व संविधान की धज्जियां उड़ाने के खिलाफ देश के महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार व क्षेत्राधिकारी को सौंपा व कहा कि न्याय न मिला तो पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जायेगा।

संबंधित समाचार