हरदोई: शिक्षकों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर भरी हुंकार, जानें पूरा मामला…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। मंगलवार के दिन ब्लॉक संसाधन केन्द्र पर शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाल करने के साथ विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। ब्लॉक अध्यक्ष संतोष वर्मा की अगुवाई में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले पुरानी पेंशन बहाली, कैशलेस चिकित्सा सहित अन्य अवकाश, स्कूलों में छात्रों को बैठने के लिए फर्नीचर की …

हरदोई। मंगलवार के दिन ब्लॉक संसाधन केन्द्र पर शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाल करने के साथ विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।

ब्लॉक अध्यक्ष संतोष वर्मा की अगुवाई में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले पुरानी पेंशन बहाली, कैशलेस चिकित्सा सहित अन्य अवकाश, स्कूलों में छात्रों को बैठने के लिए फर्नीचर की व्यवस्था, बिजली, पंखा, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, प्रधानाध्यापक, लिपिक, चतुर्थश्रेणी कर्मचारी की तैनाती, अंतर्जनपदीय स्थानांतरण,  ऑनलाइन के नाम पर शिक्षकों के शोषण पर रोक, वेतन विसंगति, शिक्षामित्र, अनुदेशक, विशेष शिक्षक,  रसोईयां, आंगनवाड़ी सहायिकाओं को 10 हजार व कार्यकत्री को 15 हजार मानदेय दिए जाने के साथ 21 सूत्रीय मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।

मंत्री धीरज अवस्थी ने कहा कि संगठन शिक्षकों के लिए संघर्षरत है। जब तक मांगे पूरी नहीं होती तब तक शांत नहीं बैठेगा। कार्यक्रम में यशपाल सिंह, दिलीप वर्मा, गौरव सिंह, पंकज कुमार, प्रियतम सिंह,कुलदीप कुमार,अजय सिंह, इकरार अहमद, दिलीप सिंह,अवध कुमारी, प्रतिभा सिंह,  सीमा गुप्ता आदि शिक्षक मौजूद रहे।

संबंधित समाचार