बाराबंकी: नहर में उतराता दिखा शव, सूचना के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। जिले के दरियाबाद के मीननगर के पास से गुजरी शारदा सहायक नहर में एक व्यक्ति का शव बहते हुए राहगीरों ने देखा। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। शव बहते हुए आगे निकल गया। बताया गया टिकैतनगर थाना क्षेत्र की सीमा में पहुंच गया है। प्राप्त जानकारी के …

बाराबंकी। जिले के दरियाबाद के मीननगर के पास से गुजरी शारदा सहायक नहर में एक व्यक्ति का शव बहते हुए राहगीरों ने देखा। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। शव बहते हुए आगे निकल गया। बताया गया टिकैतनगर थाना क्षेत्र की सीमा में पहुंच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसारा दरियाबाद थाने के मीननगर स्थित शारदा सहायक नहर में एक व्यक्ति का शव दिखाई दिया।

नग्न अवस्था में शव दिखाई दिया। शव कई दिन पुराना नजर आ रहा था। राहगीरों की भीड़ लग गई। नहर में बहते शव का फोटो व वीडियो सोशल मीडिया से जरिये पुलिस अफसरों को सूचना दी गई। जिसके बाद भी मौके पर दरियाबाद पुलिस नहीं पहुंची। बताया गया कि शव बहते हुए करीब दस किमी दूरी पार टिकैतनगर थाने की सीमा में पहुंच गया। थानाध्यक्ष पीके शर्मा ने बताया कि शव जहां तक टिकैतनगर थाना क्षेत्र की सीमा में पहुंच गया था। मैं क्राइम मीटिंग में था।

संबंधित समाचार