बाराबंकी: कांग्रेस नेता तनुज पुनिया ने भाजपा सरकार बोला हमला, कही ये बात
बाराबंकी। जिले के ब्लाक निंदूरा क्षेत्र में विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे कांग्रेस पार्टी के युवा नेता तनुज पुनिया ने विपक्षी पार्टियों पर हमलावर होते हुए कहां सभी राजनीतिक दलों ने आगामी चुनाव की तैयारियां जोर शोर से शुरू कर दी हैं। वही अनुसूचित विभाग के अध्यक्ष तनुज पुनिया ने क्षेत्र के हसुआ पारा …
बाराबंकी। जिले के ब्लाक निंदूरा क्षेत्र में विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे कांग्रेस पार्टी के युवा नेता तनुज पुनिया ने विपक्षी पार्टियों पर हमलावर होते हुए कहां सभी राजनीतिक दलों ने आगामी चुनाव की तैयारियां जोर शोर से शुरू कर दी हैं। वही अनुसूचित विभाग के अध्यक्ष तनुज पुनिया ने क्षेत्र के हसुआ पारा गांव में चौपाल लगाकर विपक्षी पार्टियों व भाजपा सरकार की तीखी आलोचना करते हुए कहा भाजपा सरकार ने पन्द्रह लाख रुपए आवाम के खाते में देने का वादा किया था, सो पूरा नहीं किया।
इसके साथ ही उन्होंने कहा, बेरोजगार नौजवान मौजूदा सरकार में डिग्री लेकर सड़क पर घूम रहा है। जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी का हर एक कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनहितकारी नीतियों को पहुंचाने का काम करेगी। विधानसभा कुर्सी क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान ब्लाक निंदूरा क्षेत्र के हसुआ पारा में कांग्रेस अनुसूचित विभाग के अध्यक्ष तनुज पुनिया ने जनता दरबार लगाकर मौजूदा सरकार पर हमलावर होते हुए कहा, भाजपा पार्टी ने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया एक और बेरोजगार नौजवान मोदी- योगी राज में डिग्री लेकर सड़क पर घूम रहा है, वही प्रदेश में जंगलराज कायम है।
अपराधी खुलेआम अपराध कर रहे हैं हर गरीब के चेहरे पर बेबसी और लाचारी साफ दिखाई देती है। गौरतलब है भाजपा सरकार के माथे पर जरा सी भी शिकन नहीं है। भाजपा की तरह विपक्षी पार्टियों में सपा बसपा ने भी अपनी आंखें बंद कर ली है, देश की अकेली कांग्रेस पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो भाजपा सरकार के हर जनविरोधी कार्य को कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक विरोध कर रही है।
इस अवसर पर सोमनाथ गुप्ता, सुखलाल गुप्ता, ओमनाथ, राजीव, करण गुप्ता, इंद्र कुमार गुप्ता, श्यामलाल, मोहित कश्यप, विष्णु गुप्ता, ब्रजमोहन, कैलाश यादव, सुरेंद्र कश्यप, काशीराम, रामकिशोर, तारा गुप्ता सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
