बाराबंकी: अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। जिला अस्पताल लाये गये गंभीर हालत में दो युवको को चिकित्सक ने मृत बता कर उनके शवों को मौर्चरी में रखवाकर पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भरने के बाद आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर तीन बजे हुऐ …

बाराबंकी। जिला अस्पताल लाये गये गंभीर हालत में दो युवको को चिकित्सक ने मृत बता कर उनके शवों को मौर्चरी में रखवाकर पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भरने के बाद आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर तीन बजे हुऐ सड़क हादसे में एक किशोर युवक की मौत हो गयी।

मृतक अक्षत सोनी (17) पुत्र विशाल सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम दादरा का निवासी है। जो बाइक से सैदनपुर जा रहा था, तभी बदोसराय की तरफ से अनियंत्रित रफ्तार से आ रही पिकप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में आई गंभीर चोटों के चलते उसे एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ चिकित्सको ने उसे जाँच में मृत पाया।

वहीं दूसरा शव बहराइच जिले के थाना कैसरगंज क्षेत्र के ग्राम अरई उमरी निवासी नसीम (22) पुत्र नवाब को गंभीर हालत में वहां के जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर करके ले जाते समय तबियत बिगड़ने पर जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक नसीम की भी मौत हो चुकी थी।

संबंधित समाचार