बरेली: नाइजीरियन ठगों ने फरीदपुर के चार लोगों के खाते में डलवाए थे रुपये
बरेली, अमृत विचार। कानपुर की एचडीएफसी बैंक के एक कंपनी के खाते में सेंध लगाकर नाजीरियन ठग ने फरीदपुर निवासी चार लोगों के खातों में 2 करोड़ 45 लाख रुपये डाले थे। इसमें से मोटी रकम ठगों ने निकाल ली और उसमें बचे रुपयों को पुलिस ने फ्रीज कर दिया है लेकिन अब तक फरीदपुर …
बरेली, अमृत विचार। कानपुर की एचडीएफसी बैंक के एक कंपनी के खाते में सेंध लगाकर नाजीरियन ठग ने फरीदपुर निवासी चार लोगों के खातों में 2 करोड़ 45 लाख रुपये डाले थे। इसमें से मोटी रकम ठगों ने निकाल ली और उसमें बचे रुपयों को पुलिस ने फ्रीज कर दिया है लेकिन अब तक फरीदपुर के ठग पुलिस के हाथ नहीं लगे है। पुलिस जल्द ही उनकी कुर्की की कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।
नाइजीरिया निवासी राबर्ट बिना पासपोर्ट और वीजा पर दिल्ली में रहकर साइबर ठगी कर रहा था। उसने ठगी के लिए फरीदपुर के मेंहदी हसन और उसके बेटे अरबाज के साथ मिलकर यूपी, दिल्ली और राजस्थान में बैंक एकाउंट खुलवाए थे। राबर्ट की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने खातों की जांच की तो पता चला कि उनके खातों में 25 लाख रुपये थे जिन्हें पुलिस ने फ्रीज कर दिया था।
जांच में पता चला कि नाजीरियन ने कानपुर की एचडीएफसी बैंक में एक कंपनी के खाते को हैक कर उसमें से 2 करोड़ 45 लाख रुपये मेंहदी हसन और अरबाज के खातों में डाले थे। पुलिस की एक टीम कानपुर जाकर बैंक मैनेजर से पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही पुलिस की टीमें राबर्ट के दिल्ली निवासी साथी और मेहंदी हसन और अरबाज को तलाश कर रही है। मेंहदी हसन की गिरफ्तारी के बाद ही पता चल सकेगा कि उन्होंने और कितने एकाउंट खुलवाए थे। पुलिस मेहंदी हसन और उसके साथी की कुर्की की तैयारी कर रही है।
राबर्ट का साथ देने वाले मेंहदी हसन और उसके साथी फरार चल रहे हैं। उनकी तलाश में टीमें लगाई गई हैं। एक टीम कानपुर में जाकर वहां भी पूछताछ कर रही है। -राजकुमार अग्रवाल, एसपी देहात
