भारत बंद का पूर्ण समर्थन करेंगे बरेली के किसान संगठन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 27 सितंबर को जिले के किसान संगठनों ने भी भारत बंद को पूर्ण समर्थन देने का फैसला लिया है। भारतीय किसान यूनियन पहले ही बंद का समर्थन कर चुकी थी। वहीं मंगलवार को सेठ दामोदर पार्क में किसान एकता संघ के पदाधिकारियों ने मानव शृंखला बनाकर …

बरेली, अमृत विचार। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 27 सितंबर को जिले के किसान संगठनों ने भी भारत बंद को पूर्ण समर्थन देने का फैसला लिया है। भारतीय किसान यूनियन पहले ही बंद का समर्थन कर चुकी थी। वहीं मंगलवार को सेठ दामोदर पार्क में किसान एकता संघ के पदाधिकारियों ने मानव शृंखला बनाकर फैसला लिया है कि इस दौरान चक्का जाम और अन्य किसान संगठनों से तालमेल कर भारत बंद को सफल बनाया जाएगा।

किसान नेता डा. रवि नागर ने बताया कि केंद्र सरकार लगातार तानाशाही दिखा रही है। तीनों कृषि काले कानूनों के खिलाफ आंदोलन को 10 महीने पूरे होने जा रहे हैं, लेकिन भाजपा सरकार किसानों की आवाज दबाना चाह रही है। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश संगठन सचिव जगपाल सिंह यादव ने कहा कि भारत बंद के दौरान सामाजिक, व्यापारिक, मजदूर, कर्मचारी व किसान आदि संगठनों से समर्थन लेकर बरेली को पूर्ण बंद किया जाएगा। इसको लेकर ही मानव शृंखला बनाकर लोगों को किसानों के हितों के प्रति जागरूक किया गया।

राजेश शर्मा ने कहा कि संघ के पदाधिकारी गांव-गांव में भारत बंद को सफल बनाने के लिए बैठकें कर रहे हैं। शहर में भी मशाल जुलूस रैलियां निकाल जागरुकता कार्यक्रम किए जाएंगे। इधर भाकियू जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने कहा कि हम पहले ही बंद का समर्थन कर चुके हैं। इसकी तैयारियों जोरों से चल रही हैं।

इस मौके पर इरशाद अली, श्रीपाल, यशवीर यादव, देवेंद्र कश्यप, नामीशरण यादव, रणवीर यादव, अमरपाल यादव, विनय ओबराय, नरेश वर्मा समेत सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार