बरेली: दो पत्नियों को छोड़कर बिना तलाक के तीसरी शादी करने को शिमला पहुंचा पति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दो शादी करने के बाद सीबीगंज का एक व्यक्ति अब तीसरी शादी करने के लिए घर से गायब हो गया। लापता व्यक्ति की पहली पत्नी ने बच्चों समेत मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। साथ ही ससुरालियों पर भी घर का सामान इस्तेमाल न करने का आरोप लगाया है। …

बरेली, अमृत विचार। दो शादी करने के बाद सीबीगंज का एक व्यक्ति अब तीसरी शादी करने के लिए घर से गायब हो गया। लापता व्यक्ति की पहली पत्नी ने बच्चों समेत मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। साथ ही ससुरालियों पर भी घर का सामान इस्तेमाल न करने का आरोप लगाया है।

सीबीगंज थाना क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि करीब 7 साल पहले क्षेत्र के ही रहने वाले एक व्यक्ति से उसकी शादी हुई थी। लेकिन पति की पहले ही एक और शादी हो चुकी थी, जिसका तलाक नहीं हुआ था। इसका वाद अब भी न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि वहीं दूसरी शादी करने के बाद उसे ससुरालियों द्वारा प्रताड़िता किया जाने लगा।

पति इमारतों में होने वाले लकड़ी के कामों का ठेका लेता है, जिसकी वजह से हाल-फिलहाल में पति शिमला में रह रहा है। वह वहीं की एक महिला से तीसरी शादी करने वाला है। आरोप है कि दो माह पहले महिला से मारपीट करने के बाद उसे घर से निकाल दिया गया था। इसके बाद महिला थाने में दोनों पक्षों में समझौता हुआ था।

इसके तहत महिला को उसका पति प्रति माह 7 हजार रुपये पालन-पोषण व खर्चे के मुहैया कराएगा। बावजूद इसके महिला को किसी तरह की कोई रकम नहीं दी गई है। महिला ने ससुर व देवर पर अभद्रता करने का भी आरोप लगाया है।

संबंधित समाचार