बरेली: पीएचडी में सीधे प्रवेश की प्रक्रिया शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में पीएचडी में सत्र 2021-22 में सीधे प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शोध निदेशालय ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जल्द ही वेबसाइट पर प्रवेश फार्म उपलब्ध होंगे। सीधे प्रवेश के बाद प्रवेश परीक्षा भी आयोजित करायी जाएगी। शोध निदेशक डा. सुधीर कुमार ने बताया …

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में पीएचडी में सत्र 2021-22 में सीधे प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शोध निदेशालय ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जल्द ही वेबसाइट पर प्रवेश फार्म उपलब्ध होंगे। सीधे प्रवेश के बाद प्रवेश परीक्षा भी आयोजित करायी जाएगी।

शोध निदेशक डा. सुधीर कुमार ने बताया कि पीएचडी में सीधे प्रवेश की प्रक्रिया वर्ष में दो बार करायी जाएगी जिन छात्रों ने राज्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नेट जैसी परीक्षा पास की हो या फिर जेआरएफ, इंस्पायर या इसके स्तर की रिसर्च फेलोशिप प्राप्त की हो, वह छात्र सीधे प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने वाले छात्रों के इंटरव्यू कराये जाएंगे। उन्होंने बताया कि पीएचडी में पर्याप्त सीटें उपलब्ध हैं।

संबंधित समाचार