आज का राशिफल | 15 सितंबर, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज व्यापारिक यात्रा लाभकारी सिद्ध होगी। वैवाहिक जीवन में प्रेमभाव और समर्पण का भाव बढ़ेगा। कई दिनों से रुके हुए काम दोबारा शुरू होंगे। घर में रिश्तेदारों का आगमन होगा। सहकर्मियों के भरोसे अपने काम न छोड़ें। वृष राशि आज लोग आपके ऊपर मिथ्या आरोप लगा सकते हैं। खानपान में थोड़ी भी लापरवाही …

मेष राशि

आज व्यापारिक यात्रा लाभकारी सिद्ध होगी। वैवाहिक जीवन में प्रेमभाव और समर्पण का भाव बढ़ेगा। कई दिनों से रुके हुए काम दोबारा शुरू होंगे। घर में रिश्तेदारों का आगमन होगा। सहकर्मियों के भरोसे अपने काम न छोड़ें।

वृष राशि

आज लोग आपके ऊपर मिथ्या आरोप लगा सकते हैं। खानपान में थोड़ी भी लापरवाही नुकसानदेह सिद्ध हो सकती है। बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप अपने परिवार में न होने दें। यात्रा में कठिनाई महसूस होगी।

मिथुन राशि

आज आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। प्रेम विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। दोस्तों के साथ मनोरञ्जन का आनन्द उठाएंगे। मन को शांत रखने के लिए मधुर संगीत की मदद ले सकते हैं। संतान के व्यवहार से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क राशि

आज नया वाहन खरीद सकते हैं। मित्रों का भरपूर सहयोग आपको प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत का शानदार परिणाम मिल सकता है। गैरकानूनी मामलों में आपको उलझने से बचना चाहिए। उच्च अधिकारी के साथ आपके संबंध बहुत ही अच्छे रहेंगे।

सिंह राशि

आज कार्यक्षेत्र में आप विस्तार कर सकते हैं। नई स्किल्स सीखने का प्रयास करेंगे। माता-पिता के साथ अपने सम्बन्ध मधुर रखें। आज बच्चों के साथ काफी समय बितायेंगे। परिवार में सुख-शान्ति बनी रहेगी। राजनीतिक समारोह में हिस्सा ले सकते हैं।

कन्या राशि

आज आपके खर्चों में कमी आयेगी। घरेलू मामलों में आपको ध्यान रखने की आवश्यकता है। व्यापारियों के लिये दिन बहुत अच्छा नहीं है। अनुचित कार्यों में आप रुचि ले सकते हैं। सन्तान की गलतियों पर पर्दा न डालें। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।

तुला राशि

आज प्रेमी जन के साथ बहुत अच्छा समय बिताएंगे। धार्मिक कार्यों में आप काफी रुचि लेंगे। आपके मनोबल में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम का आनन्द लेंगे। भोग-विलास के लिए दिन बहुत ही अच्छा है।

वृश्चिक राशि

आज आप दिखावे के चक्कर में धन खर्च करेंगे। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। पुरानी गलतियों को दूर करने का अवसर मिलेगा। कुछ रिश्तेदार आपसे ईर्ष्या कर सकते हैं।

धनु राशि

व्यापार में उच्च आर्थिक लाभ मिलेगा। राजनीतिक प्रतिस्पर्धा में आपको विजय मिल सकती है। आज आप अपने निर्णयों को प्राथमिकता दें। सभी काम योजनाबद्ध तरीके से करेंगे जिसके कारण सभी काम तय समय पर पूर्ण हो जाएंगे।

मकर राशि

आज घर में थोड़ी परेशानी का माहौल रहेगा। ऑफिस में सहयोगियों के साथ संबंध प्रभावित हो सकते हैं। अपने व्यवहार में लचीलापन रखें। ज्यादा सोच-विचार के कारण आपके काम प्रभावित होने की संभावना है। जीवन साथी को आपके ऊपर भरोसा कम रहेगा।

कुंभ राशि

आज जीवन साथी को कहीं घुमाने या पिकनिक के लिए ले जा सकते हैं।संतान के उत्तम प्रदर्शन को देखकर मन में प्रसन्नता रहेगी। अपने काम में पारदर्शिता बनाकर रखें। नेताओं को बड़ा जनसमर्थन मिल सकता है।

मीन राशि

नये प्रोजेक्ट्स में काम शुरू कर सकते हैं। ऑफिस में सहयोगी आपकी मदद करेंगे। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा। आज आप खाने को लेकर काफी शौकीन रहेंगे। संपत्ति के लेन-देन आसानी से पूर्ण हो जाएंगे।