बलिया: टूटकर गिरा हाईटेंशन तार, दो झुलसे, एक की हालत चिंताजनक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया। बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव में हाईटेंशन तार टूटकर रास्ते पर गिर गया। इसकी चपेट में आने से दो लोग बुरी तरह से झुलस गए, इसमें एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। आक्रोशित ग्रामीण बिजली कर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज कराने व तत्काल हाईटेंशन तार बदलने की मांग को लेकर …

बलिया। बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव में हाईटेंशन तार टूटकर रास्ते पर गिर गया। इसकी चपेट में आने से दो लोग बुरी तरह से झुलस गए, इसमें एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। आक्रोशित ग्रामीण बिजली कर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज कराने व तत्काल हाईटेंशन तार बदलने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। एसएचओ यादवेंद्र पांडेय ने ग्रामीणों को कार्रवाई व मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।

लगभग दो घंटे बाद मामला शांत हुआ। श्रीनगर निवासी 35 वर्षीय नागा यादव सुबह दस बजे खेत से घर लौट रहे थे। गांव के ही वृंदावन राय भी कुछ दूरी पर गुजर रहे थे। तभी तार गिरने से दोनों चपेट में आ गए और झुलस गए। गांव वालों ने दोनों को सीएचसी रेवती पर पहुंचाया। वहां नागा यादव की हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

संबंधित समाचार