सड़क हादसा: ट्रक के नीचे घुसा बाइक सवार, बाल-बाल बचा…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। “जाको राखो साईंया मार सके न कोय” यह कहावत सुबह 10 बजे एचएएल के पास सुल्तानपुर रोड पर देखने को मिली। अनियंत्रित ट्रक बाइक चालक को बचाने के चक्कर में प्रतिष्ठान में जा घुसी। बाइक चालक ट्रक के नीचे बाइक सहित घुसा। जिसमें वह बाल-बाल बच गया। वहां मौजूद लोगों के बीच यह विषय …

अमेठी। “जाको राखो साईंया मार सके न कोय” यह कहावत सुबह 10 बजे एचएएल के पास सुल्तानपुर रोड पर देखने को मिली। अनियंत्रित ट्रक बाइक चालक को बचाने के चक्कर में प्रतिष्ठान में जा घुसी। बाइक चालक ट्रक के नीचे बाइक सहित घुसा। जिसमें वह बाल-बाल बच गया। वहां मौजूद लोगों के बीच यह विषय चर्चा का पात्र बन गया।

विदित हो कि बांदा टांडा राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर सुल्तानपुर की ओर से ट्रक यूपी 71 ए टी 4600 रायबरेली की ओर जा रहा था। एचएएल कोरवा के पास जैसे ही पहुंचा था, तभी विपरीत दिशा गौरीगंज की ओर से आ रहा बाइक चालक संख्या यूपी 44 ए के 3607 ट्रक की चपेट में आ गया। बाइक ट्रक के नीचे जा घुसी, ट्रक रोड के किनारे प्रतिष्ठान में जा घुसा। बाइक और ट्रक चालक घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पीआरवी 2780 ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। जिन्हें इलाज के लिए नजदीक अस्पताल ले जाया गया। ट्रक चालक व बाइक चालक दोनों की हालत सामान्य है। मुंशीगंज पुलिस ने ट्रक को घर से निकालकर, ट्रक व बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है।

संबंधित समाचार