हरदोई: मामा ने किया भांजी के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार
हरदोई। जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। जिसमें मामा ने रिस्ते में लगने वाली अपनी भांजी के साथ दुष्कर्म किया है। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह है मामला… मामला संडीला कोतवाली का है। जहां एक 6 …
हरदोई। जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। जिसमें मामा ने रिस्ते में लगने वाली अपनी भांजी के साथ दुष्कर्म किया है। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
यह है मामला…
मामला संडीला कोतवाली का है। जहां एक 6 वर्षीय बालिका अपने ननिहाल आई हुई थी। बालिका अपने नानी के यहां दरवाजे पर बैठी हुई थी। तभी पड़ोस का रहने वाला एक शख्स जो बालिका का रिश्ते में मामा लगता था। भुट्टे के बहाने अपने घर की छत पर बुला ले गया। जहां आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसपर बच्ची के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े।
इस दौरान आरोपी कुछ समझ पाता, उसे मौके पर ही दबोच लिया गया। मामले को लेकर पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
दूसरी तरफ मामले की जांच एएसपी पूर्वी अनिल कुमार यादव व सीओ सण्डीला की ओर से किया जा रहा है। इंस्पेक्टर सण्डीला ने बताया कि मोनू को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।
