कानपुर: अमरौधा नगर पंचायत में नहीं थम रहा विवादों का सिलसिला, अब चेयरमैन ने दी तहरीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। कानपुर देहात के नगर पंचायत अमरौधा में आज मंगलवार को बोर्ड मीटिंग के दौरान चेयरमैन प्रतिभा गौतम और अधिशासी अधिकारी पंकज सिंह के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर पुलिस को पहुंचना पड़ा। वहीं चेयरमैन प्रतिभा गौतम ने कोतवाली भोगनीपुर में प्रार्थना पत्र देते हुए …

कानपुर। कानपुर देहात के नगर पंचायत अमरौधा में आज मंगलवार को बोर्ड मीटिंग के दौरान चेयरमैन प्रतिभा गौतम और अधिशासी अधिकारी पंकज सिंह के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर पुलिस को पहुंचना पड़ा। वहीं चेयरमैन प्रतिभा गौतम ने कोतवाली भोगनीपुर में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि आज बोर्ड मीटिंग के दौरान पंकज सिंह ने मेरे साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जिसका मैंने विरोध किया तो नाराज होते हुए पंकज सिंह, वरिष्ठ बाबू राजेश गुप्ता, और कंप्यूटर ऑपरेटर मेरे केबिन में घुसकर गए और मारपीट करने लगे जिससे मैं घायल हो गई।

वहीं दूसरी ओर जब इस संबंध में अधिशासी अधिकारी पंकज सिंह से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि आज बोर्ड मीटिंग में सभी वार्डों के सभासदों के सामने प्रतिमा गौतम मर्यादाओं का उल्लंघन कर रही थी जिसका मैने व सभी सभासदों ने विरोध किया तो वह नाराज होकर बोर्ड मीटिंग छोड़कर अपने केबिन में चली गई और थोड़ी देर के बाद उन्होंने सो नंबर में सूचना देकर पुलिस बुला ली और हम लोगों के ऊपर मारपीट छेड़खानी का आरोप लगाते हुए कोतवाली आकर प्रार्थना पत्र दे दिया।

इससे साथ ही उन्होंने कहा कि चेयरमैन प्रतिभा गौतम के द्वारा हमारे व कर्मचारियों पर जो आरोप लगाए गए हैं वह पूरी तरीके से गलत है। बोर्ड मीटिंग के दौरान सभासदों के बीच में महिला सभासद मौजूद थी उच्च अधिकारियों से कहना चाहूंगा इसकी जांच करा ली जाए और इसके पहले भी चेयरमैन पति महेश गौतम के द्वारा हमारे कर्मचारियों साथ मारपीट की गई थी जिसके तहत पूर्व में महेश गौतम के ऊपर कानूनी कार्रवाई हुई थी।

संबंधित समाचार