अमरोहा: मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन चौकन्ना
अमरोहा, अमृत विचार। मुख्यमंत्री का संभावित 22 सितंबर को अमरोहा आने का कार्यक्रम है। जिसके लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रशासन ने प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर नवीन पुलिस लाइन स्थल के पास में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। बुधवार को जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक पूनम, अपर जिलाधिकारी विनय कुमार, विधायक राजीव तरारा …
अमरोहा, अमृत विचार। मुख्यमंत्री का संभावित 22 सितंबर को अमरोहा आने का कार्यक्रम है। जिसके लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रशासन ने प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर नवीन पुलिस लाइन स्थल के पास में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
बुधवार को जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक पूनम, अपर जिलाधिकारी विनय कुमार, विधायक राजीव तरारा और जिला अध्यक्ष डा. ऋषिपाल नागर ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर जायजा लिया। इस दौरान हेलीपैड, जनसभा स्थल, वाहन पार्किंग, वीआईपी पार्किंग, मीडिया गैलरी सहित अन्य तैयारियों को लेकर चर्चा की।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी के निर्देशित करते हुए कहा कि जल्द से जल्द कार्य प्रारंभ किया जाए। समय रहते ही सभी तैयारियां पूर्ण हो जानी चाहिए। पार्किंग, वीआईपी पार्किंग, मीडिया गैलरी जनसभा के लिए उपयुक्त जगह होनी चाहिए। किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
